Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Dr Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह गुरुवार 26,दिसंबर 2024 निधन हो गया है जिससे राजनीति नेताओं के साथ पूरा बॉलीवुड भी शोक में कई अभिनेताओं ने दी श्रध्दाजलि

कांग्रेस के महान नेता, अर्थशास्त्री ,भारत के इकोनॉमी रिफॉर्मर डॉ मनमोहन सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहा उनहोंने अपनी अंतिम सांसे ली। मनमोहन सिंह भारत के 13 वें प्रधानमंत्री थे जिनका कार्यकाल 2004- 2016 तक रहा और 2024 में 33 सालों बाद राज्यासभा से रिटायर हुए।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 27 December 2024

Dr Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह गुरुवार 26,दिसंबर 2024 निधन हो गया है जिससे राजनीति नेताओं के साथ पूरा बॉलीवुड भी शोक में है। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट करते हुए उन्हें भावपूर्ण शब्दों में श्रध्दांजलि दी।

कांग्रेस के महान नेता, अर्थशास्त्री ,भारत के इकोनॉमी रिफॉर्मर डॉ मनमोहन सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) हॉस्पिटल में  भर्ती किया गया था जहा उनहोंने अपनी अंतिम सांसे ली। मनमोहन सिंह भारत के 13 वें प्रधानमंत्री थे जिनका कार्यकाल 2004- 2016 तक रहा और 2024 में 33 सालों बाद राज्यासभा से रिटायर हुए। 1991 में पी.वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में पूर्व पीएम ने वित्त मंत्री के रुप में शपथ ली थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कही सेलिब्रिटीज ने इस मौके पर आपना दु:ख जताया

 बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर पूर्व पीएम की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “ डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर मैं बहुत दुखी हूं। उनके योगदान को भारत कभी नहीं भूलेगा।”

माधुरी दीक्षित ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एक तस्वीर के साथ एक नोट भी साझा कियाजिसमें लिखा था, “डॉ. मनमोहन सिंह की राष्ट्र के प्रति यात्रा और सेवा सच्ची बुद्धिमत्ता और अनुग्रह को दर्शाती है। उनका नेतृत्व हमें याद दिलाता है कि शांत दृढ़ संकल्प पहाड़ों को हिला सकता है। एक अद्भुत नेता और उससे भी ज्यादा शानदार इंसान. उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कपिल ने अपनी पोस्ट में पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार और अखंडता और विनम्रता के प्रतीकडॉ मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्तासमर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया.रेस्ट इन पीसडॉ. सिंह. आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।”

  हेमा मालिनी ने भी पोस्ट कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। हेमा मालिनी ने पोस्ट में लिखा है,“डॉ. मनमोहन सिंह रेस्ट इन पीसराष्ट्र अपने सबसे प्रतिष्ठित बेटों में से एक के निधन पर शोक मना रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्ववर्ती सरकारों में अग्रणी वित्त मंत्री रहे डॉ. सिंह नहीं रहे. हमारी आर्थिक उन्नति में उनके योगदान के लिए पूरा देश डॉ. सिंह को सलाम करता है।”

 सनी देओल ने भी दुख जाहिर कर अपनी पोस्ट में लिखा, “ मुझे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ है. वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र के विकास में उनकी बुद्धिमत्तानिष्ठा और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मेरी हार्दिक संवेदना. RIP डॉ मनमोहन सिंह।”

 रितेश देशमुख ने भी पोस्ट कर लिखा, “ आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है.  वह व्यक्ति जिसने भारत के आर्थिक विकास को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक थे। हम उनकी विरासत के सदैव ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शाश्वत महिमा मिले। शुक्रिया श्री मनमोहन सिंह जी।"

 स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिय पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एक तस्वीर शेयर की है  जिसमें वे स्वरा को सम्मान देते हुए नजर आ रहे हैं। स्वरा ने पोस्ट मे लिखा है,“मनमोहन सिंह जी का निधनजिन्होंने (पीछे मुड़कर) भारत के वास्तविक 'अच्छे दिनकी अध्यक्षता कीएक ऐसे युग के अंत की तरह महसूस होता है जब भारत वास्तव में (अधिक) लोकतांत्रिक थाजब भारतीय भय और असहिष्णुता से मुक्त थे। विदाई डॉ. सिंह. आपको जितना श्रेय मिलाउससे कहीं ज्यादा आपने भारत को दिया।”

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.