Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

असीम रियाज़ और रजत दलाल के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई, बीच आना पड़ा क्रिकेटर शिखर धवन को...

असीम रियाज़ और रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही शो 'Big Boss' सीजन के अलग-अलग कंटेस्टेंट रह चुके हैं। दोनों ने अपने एग्रेसिव नेचर से शो में खूब धमाल मचाया था।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 29 March 2025

दोनों का ये यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि असीम रियाज़ एक मॉडल और अभिनेता हैं, वहीं रजत दलाल एक फिटनेस कोच और जाने-माने यूट्यूबर हैं। असीम रियाज़ और रजत दलाल Amazon MX Player  के नए शो ' Battleground ' का प्रमोशन करने के लिए इवेंट में गए थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके सामने क्रिकेटर शिखर धवन और टीवी एक्ट्रेस रुबीना भी मौजूद हैं। असीम रियाज़ और रजत दलाल अचानक एक दूसरे से लड़ने लगते हैं और दोनों के बीच हाथापाई बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए बीच में शिखर धवन आते हैं और दोनों को शांत कराते हैं।

शिखर धवन के रोकने पर भी दोनों का गुस्सा शांत नहीं होता। बाद में शिखर धवन दोनों को धक्का देकर अलग करते हैं। ऐसे में असीम रियाज गुस्से में कुर्सी को धक्का देकर आगे चले जाते हैं। दोनों का झगड़ा देखकर रुबीना दिलैक चौंक जाती हैं, हालांकि वह उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करतीं

असीम रियाज़ और रजल दलाल की इस कंट्रोवर्सी को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। उनकी इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि असीम और रजत ने एक विवाद को जन्म दे दिया है, तो कोई इसे प्रैंक बता रहा हैं। इस वीडियो की असली वजह क्या है, यह तो आगे ही पता चलेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.