Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आकासामलो ओका तारा ने 5 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, दुलकर सलमना की इस फिल्म को पछाड़ा

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: आकासामलो ओका तारा ने 5 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, दुलकर सलमना की इस फिल्म को पछाड़ा। आकासामलो ओका तारा का बॉक्स ऑफिस Source : IMDB तेलुगू फिल्म 'आकासामलो ओका तारा' बॉक्स ऑफिस…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: आकासामलो ओका तारा ने 5 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, दुलकर सलमना की इस फिल्म को पछाड़ा।

आकासामलो ओका तारा का बॉक्स ऑफिस Source : IMDB तेलुगू फिल्म 'आकासामलो ओका तारा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव बज देखने को मिल रहा है. 5 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस दी.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 2.9 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 4.45 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 3.3 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.25 करोड़ रहा. फिल्म ने टोटल 19.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

तेलुगू में ये दुलकर की चौथी फिल्म है. इससे पहले वो 'महानति', 'सीता रामम' और 'लकी भास्कर' में नजर आए थे. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. अब 'आकासामलो ओका तारा' को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म ने दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को पछाड़ दिया है. 'किंग ऑफ कोठा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. ये मलयालम फिल्म थी. फिल्म ने 17.54 करोड़ का बिजनेस किया था.

ये भी पढ़ें- 'द रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 4 हुआ कंफर्म, जानें- प्राइम वीडियो पर कब आएगी 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की ये सीरीज

दुलकर सलमान की 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में इस लिस्ट में 'लकी भास्कर' नंबर वन पर है. इस फिल्म ने 74.83 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे नंबर पर 'सीता रामम' है. इस फिल्म ने 65.49 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर 'करुप्पु' है. फिल्म ने 37.79 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नंबर 'आई एम गेम' है. इस फिल्म ने 25.48 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर 'कांथा' है. फिल्म ने 22.86 करोड़ का बिजनेस किया. अब 'आकासामलो ओका तारा' की नजर दुलकर की फिल्म 'कांथा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने पर है और टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने पर है.

फिल्म में दुलकर कृष्णा के रोल में हैं. उनकी पत्नी के रोल में सात्विका वीरवल्ली हैं. उनके कैरेक्टर का नाम कल्पना है. फिल्म में श्रुति हासन रोहिणी के किरदार में हैं.

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement