Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सवी के खातिर आशका ने गवाई अपनी जान, क्या होगा नया?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है एक अप्रत्याशित ट्विस्ट। आशका करेगी सवी के लिए अपनी जान कुर्बान, क्या होगा आगे? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 29 January 2025

क्या सवी के खातिर आशका देगी अपनी जान? क्यों अर्श ने किया मृणमयी को डांस करने पर मजबूर? क्या अर्श चला देगा आशका पर गो*ली? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा क्लाइमेक्स। जहां पर मेकर्स रजत सवी की कहानी का अंत काफी ही एक्शन, इमोशनल ड्रामा और मनोरंजन के साथ करने वाले हैं।

 

आशका ने हटाया कौन से राज़ पर से पर्दा?

दरसल, शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां आप देखेंगे कि आशका पूरे परिवार के आगे कियान को किडनैप करवाने के गुनाह को मान लेगी। जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ जाएंगे। ऐसे में आशका सभी के आगे फुट-फुट कर रोना शुरू कर देगी।

 

क्यों आशका के आंसू को बताया घड़ियाली?

जिसके चलते श्री आशका को खूब खरी-खरी सुनाती हुई नज़र आएगी। हालांकी आशका अपने किए पर काफी ही शर्मिंदा होगी। लेकिन कोई भी उसकी एक नहीं सुनेगा। इस बार सिर्फ श्री ही नहीं बल्की तारा और राजेंद्र भी आशका पर काफी ही भड़कते हुए नजर आए। वहीं आशका की सच्चाई बहार आने के बाद अर्श काफी ही खुश नज़र आता है।

 

अर्श ने कबूला अपना जुर्म!

जिसके चलते सवी अर्श पर कियान की मौत का इल्ज़ाम लगाती हुई नज़र आती है। जिसके बाद अर्श रजत सवी और पूरे परिवार के आगे इस बात को कबूलते हुए नज़र आया कि उसने और जिगर ने ही कियान की जान ली है। दरअसल, अर्श सवी को कियान की मौत का असली ज़िम्मेदर ठहराता हुआ नज़र आएगा, क्योंकि जिगर और उसके प्लान के मुताबिक वो कियान का इस्तेमाल करके उसे वापस घर भेज देते।

 

क्यों जिगर ने की सई की जान लेने की कोशिश?

लेकिन अर्श ने बताया की सवी के वहां आ जाने से उसने कियान के मुंह को बुरी तरह से दबा दिया था। जिसके करण कियान सांस नहीं ले पाया और उसकी ऑन द स्पॉट जान चली गई। जिसे सुनने के बाद रजत अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता और वो बिना सोचे अर्श पर हमला कर देगा। ऐसे में जिगर रजत को बचाने के लिए सई का इस्तमाल करेगा।

 

क्यों अर्श ने किया मृण्मयी को नाचने पर मजबूर?

जिसके बाद रजत अपनी बेटी सई के लिए शांत हो जाएगा। वहीं अर्श का गुस्सा काफी ही हाई होता हुआ नज़र आया। जिसके चलते वो मृण्मयी को भी ज़बरदस्ती वहां ले आएगा। जिसके बाद वो मृणमयी से उसके आगे डांस करने के लिए कहेगा तो मृणामयी ऐसा करने से साफ मना कर देगी। जिसके बाद अर्श ने जब रजत के परिवार पर गोली चलाने की धमकी दी तो वो डर गई और वो अर्श के कहने पर सभी के आगे डांस करने लगी।

 

क्या सवि के खातिर आशका दे देगी अपनी जान?

वहीं शो के आने वाले प्रोमो में आप देखेंगे की लकी अर्श पर गो*ली चलाने की धमकी देता है। जिसके बाद रजत अर्श पर हाथ उठाता है तो अर्श नीचे गिर जाता है। जिसके चलते अर्श सवी पर गोली चलाने वाला ही होता है के तभी आशका सवी की जान बचाने के लिए उसे धक्का देगी और खुद आगे आ जाती है। जिसके बाद वो गोली सेवी को लगने के बजाय आशका को लग जाएगी। और इस तरह से आशका भी शो को अलविदा कहती हुई नज़र आएगी।

लेकिन अब ऐसा में ये देखना तो काफी ही दिलचस्प होगा कि क्या आशका की ये दरियादिली जीत लेगी ठक्कर परिवार का दिल? क्या करेगा रजत अब तब अर्श को सबक सिखाने के लिए?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.