Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पार्टी में बन गया था अनिल कपूर का मजाक, एक्टर ने रोते हुए खाई थी ये कसम

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 40 सालों से सिनेमा इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है।

Advertisement
Image Credit: अनिल कपूर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 02 January 2025

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 40 सालों से सिनेमा इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है। अनिल कपूर की जिंदगी का एक ऐसा किस्सा भी है जिसे वह आज तक इंटरव्यू के दौरान बताते हैं। अनिल कपूर ने हर एक सुपरहिट किरदार में खुद को बखूबी ढालने की कोशिश की है। एक्टर ने अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन के दौरान एक बड़ा खुलासा किया था।

एक्टर ने सुनाया पुराना किस्सा 

अनिल कपूर ने एक पुराना किस्सा सुनाते हुए पुराने दिनों को याद किया था। पुराने दिन को याद करते हुए अनिल कपूर की आंखें भर आई थी। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि उनकी मां हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित करती थीं। एक्टर ने कहा, "बचपन में मैं हमेशा सिल्क की शर्ट और हाफ पेंट पहनता था मेरे कपड़ों को मेरी मां ही सिला करती थीं। एक दिन इस कपड़े को पहनकर में पार्टी में चला गया जहां पर दूसरे बच्चों ने मेरे कपड़े का मजाक बनाया। ऐसे में मैं रोने लगा और रोते हुए यह कसम खाया कि एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा, हीरो बनेगा और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनूंगा।"

गैरेज में रहते थे अनिल कपूर

अनिल कपूर ने आगे बताया कि उनके लिए वह समय और आज का दिन है जब वह हमेशा इस दिन को याद रखते हैं। एक्टर ने बताया कि उस दिन वह बेहद गुस्से में भी थे और इमोशनल भी हुए थे। अनिल कपूर सुरेंद्र कपूर और पृथ्वीराज कपूर के कजिन ब्रदर थे। सुरेंद्र कपूर ने अनिल कपूर को काम दिलवाने के लिए मुंबई बुलाया। इस दौरान वह राज कपूर के गेराज में रहा करते थे।

अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्में

अनिल कपूर को पहला मौका पृथ्वीराज कपूर की फिल्म 'मुग़ल-इ-आज़म' में मिला था, यह फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। इस तरह से कुछ सालों बाद फिल्मों की लाइन लग गई और अनिल कपूर को पहली फिल्म 'वामसा वृक्ष' मिली। इसके अलावा अनिल कपूर को फिल्म 'वह सात दिन' से पहचान मिली थी। इस फिल्म के बाद अनिल कपूर मशाल, मेरी जंग, तेजाब, मोहब्बत, जांबाज, कर्म, राम लखन, किशन कन्हैया, बेटा, मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्में देते गए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.