Story Content
एक्टर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के लोखंडवाला इलाके के ग्राउंड फ्लोर के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं।

Big
Boss" से
दोनों कपल को काफी फेम मिला था। "Big Boss 9" में प्रिंस नरूला ने ट्रॉफी जीती थी। इन दिनों प्रिंस नरूला
शो "रोडीज" के जज बने नजर आ रहे हैं। प्रिंस का घर देखकर आप भी हैरान हो
जाएंगे।

हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर गई। जहाँ उन्होने अपने व्ल़ॉग में कपल के लग्जीरियस घर का होम टूर कराया।

कपल
के घर में एक इंटीरियर ऑल-व्हाइट रूम है, जहां
हर चीज़ सफेद रंग की है

कपल का ड्रॉइंग रूम मॉडर्न लुक का है। व्हाइट सोफे, व्हाइट परदे, व्हाइट फ्लोर—हर चीज़ सफेद रंग की है। इसके साथ वॉलपेपर पर ब्लैक और व्हाइट रंग की पेंटिंग लगी है, जो इस रूम को और भी खास बना रही है।

ड्रॉइंग
रूम के सामने ही डाइनिंग टेबल है, जहां
हर चीज़ बहुत ही क्लासी दिखाई देती है।

किचन को दोनों ने ग्रे और व्हाइट डिजाइन के साथ सजाया है।

घर
में युविका के लिए एक अलग सा कमरा है, जहां
उनके कपड़ों, हैंडबैग्स और हील्स का शानदार कलेक्शन
रखा गया है।

घर
के बाहर बालकनी है जहाँ टेबल और कुर्सियों पर बैठकर आप बाहर का नज़ारा देख सकते
हैं। बाहर की दीवार को ब्लैक क्लॉक्स से सजाया गया है। शानदार अपार्टमेंट के बाहर
स्विमिंग पूल, किड्स एरिया और घूमने के लिए गार्डन
जैसी सुविधाएँ भी हैं।





Comments
Add a Comment:
No comments available.