Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बरसात में गले लगे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर, फैंस को याद आई फिल्म आशिकी 2

मुंबई के एक इवेंट में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर से फिल्म 'आशिकी 2' को रीक्रिएट कर दिया है।

Advertisement
Image Credit: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 25 September 2024

मुंबई के एक इवेंट में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर से फिल्म 'आशिकी 2' को रीक्रिएट कर दिया है। इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर बरसात के बीच में छतरी के नीचे एक-दूसरे से गले मिलते हुए दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद फिल्म 'आशिकी 2' को याद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई फैंस ने यह भी कहा है कि दोनों को एक बार फिर से कास्ट करना चाहिए। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी एक बार फिर लोगों के बीच फेमस हो गई है।


दोनों स्टार्स का ऑल ब्लैक लुक

मुंबई के इस इवेंट में श्रद्धा कपूर ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है और लाइटवेट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर ने ब्लैक कलर का सूट बूट पहना है जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की इस जोड़ी को देखने के बाद हर कोई उनकी नई फिल्म को देखने के लिए एक्साइटिड हो रहा है। 

फैंस दे रहे हैं अपनी-अपनी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूज़र ने लिखा है, 'एक बार फिर आरोही और आदित्य एक साथ हो गए हैं।' दूसरे यूज़र ने लिखा है, डायरेक्ट इन्हें फिर से फिल्म में कास्ट करो।' तीसरे यूज़र ने लिखा है, 'आशिकी 2 का सीक्वल जरूर बनना चाहिए।'

इन फिल्मों में दिखी जोड़ी

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी साल 2013 की फिल्म 'आशिकी 2' में लिखी थी। फिल्म के बाद से ही दोनों की अफेयर की अफवाहें शुरू हो गई थी। हालांकि, इस पर स्टार्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म साल 2017 में 'ओके जानू' आई थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.