Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगें राहुल वैघ, सामने आई ये बात

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॅास के जरिए सफलता के नए आयाम तय करने वाले सिंगर राहुल वैघ को अब खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखा जा सकता है। वही कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो के बाद अब राहुल वैघ रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 20 March 2021

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॅास के जरिए सफलता के नए आयाम  तय करने वाले सिंगर राहुल वैघ को अब खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखा जा सकता है। वही कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो के बाद अब राहुल वैघ रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। मेकर्स की तरफ से उन्हें अप्रोच भी किया गया है। अब सिंगर ने हां में जवाब दिया है या ना में ये जानने का सभी को इंतजार हैं। 

खतरों के खिलाड़ी में राहुल वैघ?

खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर काफी बज है। पिछला सीजन तो सुपरहिट रहा ही था। इसके अलावा कोरोना काल में मेड इन एडिशन को भी काफी पंसद किया गया। ऐसे में अब जब इस गर्मी खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन रिलीज होगा तो उम्मीदों का आसमान छूना लाजिमी है। हर बार की तरह शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी रोहित शेट्टी के कंधों पर टिकी है वे इस बार क्या नया और डेयरिंग लाने वाले हैं इसका सभी को इंतजार है वैसे इस सीजन के लिए सिर्फ राहुल वैघ को अप्रोच नहीं किया गया है।


क्या रुबीना दिलैक भी लेंगी शो में हिस्सा?

ऐसा कहा जा रहा है कि नए सीजन में बिग बॅास विजेता रुबीना दिलैक को भी बतौर  कंटेस्टेंट के लिए बुलाया जा सकता है। वही पति उनके अभिनव शुक्ला को भी गेम का हिस्सा बनाने की तैयारी है। इसके अलावा टीवा एक्ट्रेस एरिका फर्नाडिस, उर्वशी ढोलकिया और शरह मल्होत्रा से भी बातचीत जारी है। टीवी के कई बड़े सेलेब्स को इस सीजन के लिए अप्रोच किया जा रहा ह। अब शो में कितने दिखाई पड़ते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।

बेस्ट होस्ट बन गए रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की बात करें तो उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के पांच सीजन होस्ट किए हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार और  प्रिंयका चोपड़ा ने भी इस स्टंट बेस्ट रियलिटी शो को होस्ट कर रखा है। वही एक तरफ अक्षय कुमार  को काफी पंसद किया गया तो प्रियंका वाला सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया लेकिन सबसे ज्यादा सफल रहे रोहित शेट्टी जो अब इस शो के ब्रांड एंबेसडर बन गए है। उन्हीं से इस शो की पहचान है और वही इसे एंटरटेनिंग बनाने का काम करते हैं। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.