Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिलजीत के बाद मीका ने दी कंगना के ट्वीट पर प्रक्रिया, दे डाली ये नसीहत

मीका का मानना है कि कंगना को सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि अचानक से इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर करने की क्या जरूरत है।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | मनोरंजन - 05 December 2020

देश में कृषि कानून के कारण बबाल मचा हुआ है। किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, किसान चाहते हैं कि सरकार द्वारा बनाए गए बिल में बदलाव किए जाएं जिसके चलते किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। किसानों द्वारा किये गए इस बबाल का असर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी दिखाई दे रहा है। यहां तक कि अब इसका असर बॉलीवुड तक पहुंच गया है और कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। किसी भी मुद्दे पर जब भी बॉलीवुड का ज़िक्र होता है तो उसमे एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम सबसे पहले आता है। अब इस मुद्दे पर भी अभिनेत्री कंगना ने अपने विचार रखना शुरू कर दिया है हालांकि जिसके कारण वो एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। जब से कंगना ने किसान आंदोलन के लिए ट्वीट करना शुरू किया है, तबसे उनके खिलाफ लोगों का विरोध शुरू हो गया हैं। इस मामले में सबसे पहले कंगना की लड़ाई दिलजीत दोसांझ के साथ हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें कई और सेलेब्स जुड़ गए हैं।  हर कोई कंगना के बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहा है और उनका विरोध करने के साथ  भाषा पर संयम रखने की नसीहत भी दे रहा है। 

मीका सिंह की कंगना को नसीहत

अब इस बीच सिंगर मीका सिंह भी कंगना रनौत को सलाह देते नज़र आ रहे हैं। मीका सिंह खुद कई बार विवादों में घिरते रहे हैं लेकिन उन्हें कंगना का इस तरह से लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी बात करना पसंद नहीं आ रहा है। मीका का मानना है कि कंगना को सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि अचानक से इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर करने की क्या जरूरत है। 

मीका ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कंगना रनौत को कुछ अच्छा काम करने की नसीहत दे डाली। उन्होंने बताया कि उनकी टीम रोज खाना खिला रही है ऐसे मैन अगर कंगना की टीम मात्र 20 लोगों को भी खिला देंगी तो बहुत अच्छा होगा। 

कंगना का फूटा गुस्सा

आपको बता दें कि मीका ने ये ट्वीट तब किए जब कंगन ने कहा कि हर कोई उन्हें निशाना बना रहा है। हर कोई उनपर केस कर रहा है। कंगना ने लिखा फिल्म माफिया मेरे खिलाफ केस कर रहे हैं। जावेद अख्तर, महाराष्ट्र सरकार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा अब पंजाब कांग्रेस सरकार भी मेरे पीछे पड़ गई है। इसके बाद कंगना का ये ट्वीट तेज़ी से वायरल हुआ,और इसपर मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.