Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, अर्जुन कपूर से कनेक्ट कर रहे हैं लोग

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे फैंस अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं।

Advertisement
Image Credit: मलाइका अरोड़ा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 04 November 2024

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे फैंस अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि, पिछले कई महीनो से ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है, जिसके बाद कई बार मलाइका अरोड़ा ने स्क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। हालांकि, पिता के निधन पर अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए थे जिसके बाद लोगों को लगा कि सब ठीक है। वहीं, फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस क्लियर कर दिया था। इसके तुरंत बाद ही मलाइका अरोड़ा ने यह पोस्ट शेयर किया है, जिसे अर्जुन कपूर से कनेक्ट किया जा रहा है।


अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस 

अर्जुन कपूर ने फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया था। एक्टर ने कहा था, 'मैं अभी सिंगल हूं।' पैपराजी ने अर्जुन कपूर से कहा था कि भाभी कैसी हैं ? इसके बाद एक्टर ने कहा, 'नहीं अब मैं सिंगल हूं रिलैक्स करो।' इवेंट में फैंस मलाइका मलाइका चिल्ला रहे थे जिसके बाद अर्जुन कपूर ने यह बात कही थी। 

मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी 

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास बात लिखी है, जिसे लेकर फैंस भी कंफ्यूज हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'नो' वेंबर ऐसा समय है जब आप उन लोगों, स्थानों और चीजों को 'नहीं' कहना शुरू कर दें, जो आपकी एनर्जी को खत्म करते हैं।' इस पोस्ट को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इसे अर्जुन कपूर की तरफ इशारा समझ रहे हैं। 

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट 

1 नवंबर 2024 को अर्जुन कपूर की फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर विलेन के किरदार में नजर आए। यह एक कॉप यूनिवर्स फिल्म है जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। मल्टी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.