Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: शांति निकेतन में Tulsi की जगह लेगी Noina!

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi में आपको देखने को मिलने वाला है ज़बरदस्त मोड़. जहां 6 साल बाद शांति निकेतन में तुलसी की जगह हड़पेगी नॉयना और करेगी बिलकूल तुलसी जैसा बर्ताव. लेकिन क्या सच में मिहिर कर लेगा नॉयना से शादी? आखिर किस हक से शांति निकेतन की ज़िम्मेदारियां उठाएगी नॉयना?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 20 December 2025

क्या तुलसी के बाद नॉयना लेगी शांति निकेतन की ज़िम्मेदारी? क्या मिहिर कर लेगा नॉयना से शादी? क्यों खून के आंसू बहाएगी परी? आखिर 6 साल बाद कैसा होगा तुलसी का बदला हुआ अंदाज़? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाले हैं लीप के बाद कई बड़े बदलाव. जहां तुलसी के जाते ही शांति निकेतन की ज़िम्मेदारियां ले लेगी नॉयना और करेगी तुलसी जैसा बर्ताव. हालांकि इससे पहले होने वाला है नॉयना और तुलसी का आमना-सामना. जहां तुलसी देगी नॉयना को ऐसा करारा जवाब. जिसे सुनकर उड़ जाएगा उसके चेहरे का रंग. लेकिन इसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आएगी नॉयना और हो जाएगी मिहिर संग शादी करने को तैयार. ऐसे में शो के नए प्रोमो को देखकर ये तो कंफर्म है की शांति निकेतन में अपना डेरा डालेगी नॉयना. लेकिन क्या मिहिर और नॉयना की हो चूकी है शादी? आखिर किस हक से शांति निकेतन में रहेगी नॉयना? क्या मिहिर दे देगा नॉयना को तुलसी की जगह? अगर आप जानना चाहतें की आगे सीरियल में कौन-कौन से नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

क्यों तुलसी से मिलने पहुंची नॉयना?

दरअसल मिहिर और तुलसी का घर तोड़कर नॉयना पहुंचेगी चॉल और करेगी तुलसी से मुलाकात. जहां तुलसी के आगे नॉयना करने वाली है मिहिर के लिए अपने प्यार का इज़हार और साथ ही मांगने वाली है उससे माफी. हालांकि यहीं नॉयना को मिलेगा तुलसी से ऐसा करारा जवाब. जिसे सुन तुलसी को पीठ दिखाकर भागेगी नॉयना. लेकिन क्या नॉयना को होगा अपनी गलती का एहसास या फिर प्यार में अंधी होकर करेगी एक बाऱ फिर सभी हदें पार?

 

क्या मिहिर करेगा नॉयना से शादी?

खबरों की मानें तो इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं की गायत्री के दबाव में आकर मिहिर कर लेगा नॉयना से शादी और बसा लेगा तुलसी के बिना ही अपनी नई ज़िंदगी. जिसके चलते लीप के बाद देखने को मिलने वाले हैं कहानी में कई नए ट्विस्ट एंड टर्नस. लेकिन क्या सच में मिहिर कर लेगा तुलसी को भूलाकर नॉयना से शादी? ये देखना काफी ही दिलचस्प होने वाला है.

 

क्या नॉयना संभालेगी शांति निकेतन?

दरअसल शो के आए लेटेस्ट प्रोमो के हिसाब से तो तुलसी के बाद नॉयना बन जाएगी शांति निकेतन की कर्ता-धर्ता. जहां वो संभालेगी मिहिर के घर की ज़िम्मेदारियां और करेगी हूबूहू तुलसी जैसा बर्ताव. जी हां, तुलसी की तरह नॉयना भी करने वाली है शो के ऑइकोनिक टाइटल सॉन्ग पर शांति निकेतन में दर्शकों का स्वागत. जिससे एक बात तो साफ है की तुलसी के बाद नॉयना की हो चूकी है मिहिर के घर और ज़िंदगी में एंट्री. लेकिन क्या नॉयना बना पाएगी उस घर और परिवार के लोगों के दिलों में अपनी जगह? ये देखना होगा.

 

क्या रणविजय से तलाक लेगी परी?

वहीं दुसरी ओर लीप के बाद तुलसी की बिगड़ेल बेटी यानी की परी का होने वाला है हाल-बेहाल. जहां शादी के बाद परी को झेलनी पड़ेगी रणविजय की बद्तमीज़ी और बहाएगी ससुराल में खून के आंसू. जिसके बाद परी करेगी रणविजय से तलाक लेने का फैसला. लेकिन इस बार नहीं मिलेगा परी को विरानी परिवार से किसी का भी साथ और तब समझ आएगी उसे अपनी मां यानी तुलसी की कीमत.

 

6 साल बाद बदलेगा तुलसी का अंदाज़?

जहां एक तरफ नॉयना की होगी शांति निकेतन में एंट्री, तो वहीं दुसरी ओर तुलसी करेगी मिहिर के बिना ही अपनी ज़िंदगी के नए किस्से की शुरूआत. जहां इस बार तुलसी का नज़र आने वाला है पहले से और भी ज्यादा मजबूत किरदार. जो की लेकर आएगा कहानी में कई नए ट्विस्ट.

लेकिन ऐसे में देखना ये होगा कि क्या होगा तब जब तुलसी को पता चलेगा नॉयना और मिहिर की शादी के बारे में? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या मिहिर के कारण फिर से टूट जाएगी तुलसी या फिर करेगी देखने को मिलेगा कोई नया ट्विस्ट? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.