सलमान खान ने किया था ऐश्वर्या राय का भाई बनने से इनकार, जानिए क्या थी वजह

आज खूबसूरत और टैलेटेंड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में यहां विस्तार से जोकि उनके फैंस बिल्कुल नहीं जानते होंगे।

  • 2136
  • 0

बॉलीवुड में वैसे तो कई एक्ट्रेसेस मौजूद हैं जोकि अपनी अदाओं, डांस मूज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में सफल रही हैं। इस मामले में लिस्ट तो काफी लंबी है। लेकिन जब भी टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की बात की जाती है तो लोगों के दिमाग में जो एक नाम सबसे पहले क्लिक होता है वो है ऐश्वर्या राय बच्चन। जी हां, अपने नाम की तरह एक्ट्रेस हर चीज में ऐश्वर्या हासिल कर चुकी हैं। 

देवदास में डांस और एक्टिंग जबरदस्त करती हुई नजर आ चुकीं एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है। आज वो एक बेटी, मां, बहू, पत्नी, बहन और प्ररेणा देने वाली एक महान शख्स के तौर पर जानी जाती है, जिनकी पहचान सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में है। आज एक्ट्रेस 47 साल की हो गई हैं। ऐसे में क्यों न इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातों के बारे में यहां जोकि बहुत कम लोगों को पता है।

- 1 नवंबर 1973 के दिन कर्नाटक के मैंगलोर में कृष्णराज राय और बृंदा के घर में ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था।  उन्हें प्यार से उनके माता-पिता गुल्लू के नाम से बुलाते थे।

- उन्होंने अपने पढ़ाई की शुरुआत हैदराबाद में की थी, लेकिन बाद में वो मुंबई में आकर शिफ्ट हो गए और यहीं से उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की।

- ऐश्वर्या ने अपने कॉलेज के दिन से मॉडलिंग शुरु कर दी थी। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ऐश्वर्या को नौवीं क्लास में पहला ऐड मिला था। जोकि एक पेंसिल ऐड था। 

- जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में पढ़ रही थी तब उनकी मुलाकात एक्ट्रेस रेखा से हुई थी। दरअसल वो अपनी मां के साथ एक दुकान में कुछ खरीद रही थी। तभी पीछे से रेखा ने उनके कांधे पर हाथ रखा और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्हें सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। दरअसल रेखा ने उन्हें ऐड में देखा था तो पहचान लिया।

- ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और हर किसी ने उनकी खूबसूरती और टैलेंट की जमकर तारीफ की थी।

- ऐश्वर्या राय ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म इरूवर में काम किया था। उस वक्त ऐश्वर्या को तमिल भाषा नहीं आती थी लेकिन किसी और ने उनके बजाए डब किया था। उनकी ये फिल्म सफल रही थी।

- 1997 में उन्हें पहली हिंदी फिल्म प्यार हो गया मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर बॉबी देओल नजर आए थे। फिल्म तो सफल नहीं हो पाई लेकिन एक्ट्रेस लोगों के बीच हिट रही।

- बहुत कम लोगों को पता है कि पहले जोश फिल्म में सलमान खान को ऐश्वर्या के भाई का रोल निभाने का मौका मिला था, लेकिन एक्टर ने इसके लिए मनाकर दिया। वो ऐश्वर्या के साथ फिल्म करना चाहते थे लेकिन भाई बनकर नहीं।

- ऐसा कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली से सिफारिश करने के बाद सलमान के कहने पर ऐश्वर्या राय को फिल्म हम दिल दे चुके सनम मिली थी। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।

- ऐश्वर्या राय और सलमान खान इसके बाद एक-दूसरे को दिल दे चुके थे। लेकिन नवंबर 2001 की एक रात सब कुछ खराब हो गया। आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंचे और वहां जाकर जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। लेकिन ऐश्वर्या ने सुबह जाकर दरवाजा खोला। इसके बाद ये खबर आई कि एक्ट्रेस के पिता ने सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

- बहुत कम लोगों को ये पता है कि ऐश्वर्या  एक क्लासिकल डांसर हैं। 5 साल तक उन्होंने डांस सीखा था। ऐश्वर्या पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि ओपरा विनफ्री के शो पर गई थी। यहां तक की उनके नाम पर 17 हजार से अधिक वेबसाइट्स मौजूद हैं। इसके अलावा उनके नाम पर एक ट्यूलिप भी है।

- इसके अलावा ऐश्वर्या पहली ऐसी भारतीय सेलिब्रिटी है जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाम म्यूजियम में लगाया गया था।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT