Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ऐश्वर्या ने मनाया बेटी आराध्या का जन्मदिन, नजर नहीं आए अभिषेक बच्चन

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की तस्वीर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने बेटी का जन्मदिन मनाया इस दौरान अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए।

Advertisement
Image Credit: ऐश्वर्या राय बच्चन
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 21 November 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। कपल से रिलेटेड ऐसी खबरें सुनने में आई जो तलाक से जुड़ी हुई है। हालांकि, कई मौकों को भी नोटिस किया गया जब ऐश्वर्या अकेली नजर आईं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के जन्मदिन की तस्वीर वायरल हो रही है। बेटी के जन्मदिन पर पिता अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए हैं। ऐश्वर्या ने आज अपने पिता दिवंगत कृष्णराज राय और बेटी आराध्या का जन्मदिन दो खुशियों को एक साथ सेलिब्रेट किया है।

एक्ट्रेस ने पिता और बेटी के लिए शेयर किया पोस्ट

फोटोज शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- "मेरी जिंदगी के दो प्यार पापा और मेरी डार्लिंग आराध्या हैप्पी बर्थडे मेरे दिल, मेरी आत्मा...हमेशा के लिए।" ऐश्वर्या ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें बच्चन फैमिली नजर नहीं आ रही है ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा एक्ट्रेस की मां ही सिर्फ दिख रही हैं यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी नजर नहीं आए

निजी मामलों को लेकर चर्चा

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपने निजी मामलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं अभिषेक ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को बर्थडे विश भी नहीं किया। हालांकि, ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.