Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिंघम अगेन के लिए अजय देवगन को मिली सबसे ज्यादा फीस, जानिए बाकी कलाकारों का चार्ज

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सभी कलाकार मोटी रकम वसूल रहे हैं। बता दें कि, सबसे आगे अजय देवगन का नाम है क्योंकि एक्टर के खाते में सभी कलाकारों से ज्यादा फीस आ रही है।

Advertisement
Image Credit: अजय देवगन
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 09 October 2024

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सभी कलाकार मोटी रकम वसूल रहे हैं। बता दें कि, सबसे आगे अजय देवगन का नाम है क्योंकि एक्टर के खाते में सभी कलाकारों से ज्यादा फीस आ रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था वहीं फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कौन सा कलाकार कितनी फीस ले रहा है इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। 

अजय देवगन

फिल्म 'सिंघम अगेन' में लीड रोल प्ले करने वाले अजय देवगन मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं। एक्टर को 35 करोड़ रुपए दिया जा रहा है। अजय देवगन का लुक इस फिल्म में काफी यूनिक देखने को मिल रहा है ट्रेलर में भी एक्टर को खूब पसंद किया गया। 

करीना कपूर

करीना कपूर एक बार फिर से सिंघम की पत्नी बनकर वापस लौट रही हैं। ऐक्ट्रेस अपने किरदार को निभाने के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस ले रही हैं। करीना कपूर को फिल्म 'सिंघम रिटर्न' में भी खूब पसंद किया गया था। 

दीपिका पादुकोण

फिल्म 'सिंघम अगे'न में दीपिका पादुकोण का राउडी अंदाज हर किसी को खूब भा रहा है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम अवतार में नजर आएंगी। अपने किरदार को निभाने के लिए दीपिका पादुकोण 6 करोड़ रुपए फीस ले रही हैं।

अक्षय कुमार

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार को भी देखा गया था। इस फिल्म के बाद अब एक्टर कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में जलवा दिखाएंगे। अक्षय कुमार फिल्म में अपने किरदार के लिए 20 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

रणवीर सिंह 

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह का चुलबुलापन देखा गया था जो लोगों को बहुत पसंद आया। अब एक्टर को 'सिंघम अगेन' में भी एंटरटेनमेंट के साथ देखा जाएगा। रणवीर सिंह अपने किरदार के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का किरदार काफी यूनिक है वह विलन का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन कपूर सिंघम की पत्नी को किडनैप कर लेते हैं। इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने के लिए एक्टर 6 करोड़ की फीस ले रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ

सिंघम अगेन में टाइगर श्रॉफ फैंस के लिए एक सरप्राइज के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का कैमियो होने की वजह से वह 3 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ भी स्क्रीन पर इस फिल्म में नजर आएंगे। वह अर्जुन कपूर की तरह ही विलन का किरदार निभाते दिखेंगे। अपने इस रोल के लिए जैकी श्रॉफ 2 करोड़ रुपए ले रहे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.