Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

धूमधाम से मनाया जा रहा है छोटी बहू राधिका का बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए शामिल

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मरचेंट ने 16 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आ रही हैं।

Advertisement
Image Credit: राधिका मरचेंट
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 18 October 2024

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मरचेंट ने 16 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आ रही हैं। इस दौरान अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। राधिका मरचेंट ने अपना पहला जन्मदिन ससुराल वालों के साथ मनाया है। एंटीलिया में बेहद ही धूमधाम तरीके से छोटी बहू का जन्मदिन मनाया जा रहा है। कपल की शादी ही नहीं बल्कि जन्मदिन भी खूब शानदार रहा। 


एंटीलिया में मनाया जन्मदिन 

राधिका मरचेंट ने अपना जन्मदिन अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के साथ मनाया है। इस दौरान राधिका व्हाइट बैकलेस टॉप और रेड कलर के स्कर्ट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं। राधिका ने अपना हेयर लुक सिंपल पोनी से कंप्लीट किया है और उनका मेकअप लुक भी परफेक्ट नजर आया। वीडियो में राधिका को केक काटते हुए देखा जा सकता है इसके बाद वह सबको केक खिलाती हैं। 

आकाश अंबानी की हुई तारीफ 

राधिका मरचेंट अपना बर्थडे केक काटने के बाद परिवार वालों को केक खिलाती हैं। जब वह आकाश अंबानी को केक खिलाती हैं तो वह खाने से मना कर देते हैं। हालांकि, इसके पीछे की वजह बड़ी प्यारी है। आकाश अंबानी चाहते हैं कि उनके घर की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी सबसे पहले केक खाएं। आकाश अंबानी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और उनकी बेहद तारीफ हो रही है। 

बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल

अंबानी परिवार के हर फंक्शन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा भी लगा रहता है। राधिका मरचेंट की पार्टी में औरी, अनन्या पांडे, शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, महेंद्र सिंह धोनी, सुहाना खान, खुशी कपूर जैसे सेलिब्रिटी शामिल थे। इस दौरान राधिका मरचेंट ने अपनी बर्थडे पार्टी परिवार और दोस्तों के साथ खूब इंजॉय की।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.