Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu करेगी बेबी शॉवर में कौन-सा कांड?

सीरीयल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. क्योंकि प्रार्थना के बेबी शॉवर में अनुपमा करने वाली है एक बड़ा कांड. जिसे देख चौंक जाएगा पूरा कोठारी परिवार. लेकिन क्या अनुपमा का ये कांड खड़ा करेगा कोई नया बवाल?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 09 January 2026

प्रार्थना के बेबी शॉवर में कौन-सा बड़ा कांड करेगी अनुपमा? क्यों अनुपमा को कोर्ट में धकेलेगी मोटी बा? अंश-प्रार्थना लेंगे कौन-सा बड़ा फैसला? क्यों पाखी की दुश्मन बनेगी ईशानी? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि प्रार्थना की गोद भराई में अनुपमा करने वाली है एक बड़ा कांड और लेने वाली है मोटी बा के खिलाफ जाकर एक बड़ा फैसला. वहीं इस बीच अंश-प्रार्थना करने वाले हैं एक बड़ी घोषणा. जिससे बदल जाएंगी शो की डाइनेंमिक्स. वहीं अनुपमा से बदला लेगी मोटी बा और कर देगी उस पर कोर्ट केस. जिसके चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाती हुई दिखेगी अनुपमा. लेकिन आखिर क्यों अनुपमा पर केस करेगी मोटी बा? अंश-प्रार्थना के किस फैसले से हिल जाएगी कोठारी-शाह परिवार की नींव? वहीं आखिर क्यों अपनी मां पाखी की दुश्मन बनेगी ईशानी? अगर आप जानना चाहते हैं कि आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

क्यों पाखी की दुश्मन बनेगी ईशानी?

दरअसल पाखी को दिवाकर के साथ अपनी ज़िंदगी की नई शुरूआत करते देख कांपेगी अनुपमा और करने लगेगी अपनी बेटी की चिंता. जहां ना चाहते हुए भी पाखी का साथ देगी अनुपमा और करेगी उससे दिवाकर से जल्दबाज़ी में शादी करने से साफ मना. वहीं पाखी को अपनी ज़िद्द पर अड़े देख गुस्से में आग-बबूला होगी ईशानी और बन जाएगी उसकी दुश्मन. खबरों की मानें तो पाखी की नाक के नीचे से दिवाकर को अपना बनाएगी ईशानी और फेर देगी पाखी के अरमानों पर पानी. क्या पाखी का घर तोड़कर दिवाकर संग अपना घर बसाएगी ईशानी?

 

क्यों मोटी बा पर भड़केगी ख्याति?

इसके साथ ही आपको बता दें कि शो में प्रार्थना के बेबी शॉवर होने से पहले मोटी बा करेगी बड़ा तमाशा और दिखाएगी एक बार फिर से अपना असली रूप. ऐसे में प्रार्थना की खुशी के लिए मोटी बा से भिड़ जाएगी ख्याति और सुनाएगी अपनी सास को खूब खरी-खोटी.

 

अंश-प्रार्थना लेंगे कौन-सा बड़ा फैसला?

खबरों की मानें तो बेबी शॉवर के बाद अंश-प्रार्थना करने वाले हैं सभी के आगे एक बड़ा ऐलान. जिसे सुन लग जाएगा कोठारीज़ और शाहज़ को बड़ा झटका. लेकिन आखिर प्रार्थना और अंश लेने वाले हैं कौन-सा बड़ा फैसला. क्या इस फैसले के बाद बदल जाएगी रिश्तों की डाइनेमिक्स? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

 

क्यों गौतम को बेइज्ज़त करेगी अनुपमा?

इसी के साथ ही आपको बता दें कि बेबी शॉवर में प्रार्थना और अंश दोनों की गोदभराई करेगी अनुपमा, लेकिन यहीं एक बार फिर अपनी टांग अड़ाएगी मोटी बा और रखेगी प्रार्थना के साथ अंश के बजाय बच्चे के असली पिता यानी की गौतम की गोदभराई करने की मांग. जिसे सुन भड़क जाएगी अनुपमा और कर देगी गुस्से में आकर गौतम को चेयर से गिराकर उसकी सरेआम बेइज्ज़ती. ऐसे में अनुपमा की इस हरकत पर क्या नया बवाल होगा. ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

अनुपमा पर कोर्ट केस करेगी मोटी बा?

ऐसे मे शाह हाउस में प्रार्थना की गोदभराई करेगी अनुपमा और दिखा देगी मोटी बा समेत पूरे कोठारी परिवार को ठेंगा. जिसके चलते वसुंधरा को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगा गौतम और चलेगा फिर से नई चाल. जहां बच्चे की कस्टडी पाने के लिए अनुपमा को कोर्ट में घसीटेगी मोटी बा.

लेकिन क्या प्रार्थना और बच्चे के कारण मोटी बा के आगे घुटने टेक देगी अनुपमा और भेज देगी प्रार्थना को वापस कोठारी हाउस या फिर करेगी कोर्ट में कोठारी परिवार का सामना? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या होगा अनुपमा का फैसला? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.