Story Content
क्या प्रेरणा को प्रेम की दुल्हन बनाएगी मोटी बा? क्यों वसुंधरा लगाएगी अनुपमा की वाट? क्या माही की चोरी को एक्सपोज़ करेगी ख्याति? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि अब शो की कहानी लेगी एक ज़बरदस्त मोड़. जहां राही की मां नहीं बनने की ज़िद्द लेकर आएगी उसकी ज़िंदगी में नया तूफान. क्योंकि प्रेरणा को अपने घर की बहू बनाएगी मोटी बा और कर देगी राही का पत्ता साफ. हालांकि इससे पहले अनुपमा बन मोटी बा को अपना निशाना बनाएगी राही और करेगी उसे खूब ज़लील. जिसे देख एक बार भड़केगी मोटी बा और लगा देगी अनुपमा की वाट. वहीं कोठारी परिवार को बर्बाद करने का प्लान करेगी माही और चलेगी फिर से गौतम के साथ मिलकर एक नई चाल. लेकिन यहीं ख्याति पकड़ लेगी माही की चोरी और करेगी परिवार के आगे उसकी काली करतूतों को एक्सपोज़. ऐसे में अगर आप जानना चाहतें हैं की आगे सीरियल में और क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..
क्या प्रेरणा बनेगी प्रेम की दुल्हन?
खबरों की मानें तो राही की मां नहीं बनने की
ज़िद्द को सुन खौल जाएगा वसुंधरा का खून और करने लगेगी अपने परिवार को आगे बढ़ाने
की चिंता. जिसके लिए प्रेरणा को इस्तेमाल करेगी मोटी बा और लाएगी एक बार फिर राही
की ज़िंदगी में भूचाल. दरअसल प्रेरणा के दिल में प्रेम की फिक्र देख मोटी बा करेगी
उसे प्रेम की दुल्हन बनाने का बड़ा फैसला. ऐसे में बहुत जल्दी शो में शुरू होगा लव
ट्राइएंगल का ट्रैक. जो की लेकर आएगा अनुपमा की ज़िंदगी में एक नया तूफान.
माही-गौतम ने बनाया क्या प्लान?
इसी के साथ ही आपको बता दें कि गेस्ट रूम में
खुद को देख बौखला जाएगी माही और करने लगेगी कोठारी हाउस से बहार निकाले जाने की
चिंता. लेकिन यहीं माही के आगे अपने तुरुप के इक्के को इस्तेमाल करने का दावा
करेगा गौतम और देगा माही को धिलासा. जिसे सुन माही की टेंशन होगी छूमंतर और चलेगी
एक बार फिर नई चाल.
माही को एक्सपोज़ करेगी ख्याति?
वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो शो में एक
और ज़बरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. जहां अपना डायमेंड का सेट चोरी होते ही घर में
हंगामा मचा देगी परी और बहाएगी खूब आंसू. इसी मौके का फायदा उठाएगी माही और बनाएगी
एक बार फिर परी को ज़लील करके मोटी बा के आगे अपने नंबर. हालांकि यहीं ख्याति खोल
देगी माही की पोल और निकालेगी उसके बैग से परी का हीरों का हार. जिसे देख चौंक
जाएगा पूरा कोठारी परिवार. ऐसे में माही का सच सामने आते ही क्या करेगा पराग? ये तो आने वाला वक्त ही
बताएगा.
वसुंधरा को निशाना बनाएगी राही?
हालांकि इस सबसे पहले वसुंधरा की बर्थडे
पार्टी में देखने को मिलेगी शाहज़ और कोठारीज़ की ढ़ेर सारी मस्ती, एंटरटेनमेंट,
और डांस. जहां अनुपमा बन राही देगी सभी को सरप्राइज़ और बनाएगी मोटी बा को अपना
निशाना. जहां अनुपमा की नक्ल में खो जाएगी राही औऱ करेगी अपनी ही सास यानी की वसुंधरा
को सभी के आगे ज़लील. जिसे देख तिलमिला जाएगी मोटी बा और हो जाएगी राही से और भी
ज्यादा खफा.
अनुपमा की वाट लगाएगी वसुंधरा?
खबरों का मानें तो राही की इस हरकत और उसकी
मां नहीं बनने की ज़िद्द लेकर आएगी वसुंधरा की बर्थडे पार्टी में एक नया तूफान.
जहां राही की मां बनने से परहज़ करने के फैसले को अनुपमा के आगे उजागर कर देगी
मोटी बा और एक बार फिर अनुपमा के सभी एहसानों को भूलाकर लगा देगी उसकी वाट. ऐसे
में मोटी बा की इस चिंता का क्या हल निकालेगी अनुपमा? दोस्तों आपको क्या लगता है अनुपमा देगी किसका साथ-
वुसंधरा या फिर राही? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.