Story Content
अनुपमा में किसके आगे एक्सपोज़ होगा वरून? क्यों गौतम ने मारा माही को ज़ोरदार तमाचा? कौन करेगा भारती पर
जानलेवा हमला? शो में हुई अनुपमा के किस नए दुश्मन की एंट्री? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने
वाला है काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. क्योंकि जहां एक तरफ गौतम उठाएगा माही पर हाथ,
तो वहीं दुसरी ओर गौतम के कारण ही राही को देनी पड़ेगी अपने ससुराल में
अग्निपरीक्षा. वहीं फेमस होते ही पगला जाएगी ईशानी और मचा देगी फिल्म सेट पर बड़ा
हंगामा. जिसे तमीज़ का पाठ पढ़ाएगी अनुपमा और सिखाएगी उसे सभी के आगे सबक. वहीं
भारती के सामने आएगा उसका अतीत. जो की कर देगा मौका पाते ही उस पर जानलेवा हमला. लेकिन
क्या अनुपमा बचा पाएगी मंगेश से भारती की जान? क्या भारती के कारण एक और दुश्मन बना बैठेगी अनुपमा? वहीं अनुपमा के किस
करीबी के आगे एक्सपोज़ होगा वरून? अगर आप जानना चाहते हैं इन सभी सवालों के जवाब तो बने रहें हमारे साथ इस
वीडियो के एंड तक..
क्या गौतम उठाएगा माही पर हाथ?
बता दें की राही औऱ प्रेम को रोमांस में डूबे
हुए देख जल-बूझकर राख हो जाएगी माही और करने लगेगी गौतम से शादी करने के अपने
फैसले पर अफसोस. ऐसे में गुस्से में तिलमिलाई माही पहुंचेगी गौतम के पास और बिगाड़
देगी उसका काम. जिसके चलते गौतम का पारा होगा हाई और जड़ देगा माही को एक ज़ोरदार
तमाचा. लेकिन क्या प्रार्थना की तरह माही भी झेलेगी गौतम की मार या फिर देगी उसे करारा
जवाब. ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.
ईशानी को सबक सिखाएगी अनुपमा?
वहीं फेमस होने के बाद ईशानी दिखाएगी अनुपमा
को अपने असली रंग औऱ करेगी बिलकूल अपनी मां पाखी जैसा बर्ताव. जिसे देख जस्सी का बढ़ेगा
पारा, तो वहीं अनुपमा और परी रह जाएंगे दंग. इसके बाद ईशानी करेगी फिल्म सेट पर डायरेक्टर
से बहस और देगी अनुपमा के आगे सभी को उलटे जवाब. लेकिन यहीं ईशानी की तानाशाही देख
एक बार फिर अनुपमा मरोड़ेगी उसके कान और सिखाएगी उसे तमीज़ का पाठ.
क्यों राही को देनी पड़ेगी अग्निपरीक्षा?
वहीं कहानी में आने वाला है बहुत जल्दी ही सबसे
तगड़ा ट्विस्ट, क्योंकि राही के लिए दिवाकर के प्यार को देख गौतम चलेगा एक नई चाल
और करेगा राही को लेकर मोटी बा के मन में शक पैदा. जिसके चलते राही को देनी पड़
जाएगी अपने ही ससुराल में रहने के लिए अग्नीपरीक्षा. लेकिन क्या राही मानेगी मोटी
बा की बात? क्या राही कर पाएगी गौतम की इस चाल का सामना? ये देखना होगा.
कौन करेगा भारती पर जानलेवा हमला?
इसी के साथ ही आपको बता दें की शो में हो
चूकी है भारती के एक्स पति यानी की मंगेश की एंट्री. जो की लेकर आएगा भारती की
ज़िंदगी में कई बड़े तूफान. दरअसल आते के साथ ही मंगेश करेगा भारती पर जानलेवा
हमला और एक बार फिर उसे अकेला समझकर करेगा टॉर्चर. हालांकि इसी बीच होगी अनुपमा की
एंट्री. जो की सिखाएगी मंगेश को उसी की भाषा में सबक. लेकिन क्या मंगेश बनेगा
भारती औऱ वरून की शादी में सबसे बड़ा कांटा?
किसके आगे एक्सपोज़ होगा वरून?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इसी मौके का
फायदा उठाएगा वरून और देगा भारती का साथ. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा
जब भारती के आगे एक्सपोज़ हो जाएगा वरून. जी हां, बहुत जल्दी ही भारती को लग जाएगी
वरून की चालों की भनक. जहां एक बार फिर टूट जाएगा भारती का शादी करके नई दुनिया
बसाने का सपना.
लेकिन अब ऐसे में देखना ये होगा की क्या
भारती करेगी अनुपमा के आगे वरून का पर्दाफाश या फिर मिलाएगी रजनी और वरून से हाथ? दोस्तों आपको क्या लगता
है क्या प्यार और पैसे के चक्कर में अंधी होकर भारती हो जाएगी अनुपमा के खिलाफ? अपनी राय हमें कमेंट
करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.