Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट हुई कंफर्म, लंदन में होगा दूसरे बच्चे का जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हिंदी सिनेमा में बेहतरीन प्रदर्शन से बड़ा नाम बना चुकी है। वही, विराट कोहली भी खेल की दुनिया में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं इस समय दोनों ही सितारे पेरेंटिंग पीरियड इंजॉय कर रहे हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 17 February 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हिंदी सिनेमा में बेहतरीन प्रदर्शन से बड़ा नाम बना चुकी है। वही, विराट कोहली भी खेल की दुनिया में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं इस समय दोनों ही सितारे पेरेंटिंग पीरियड इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच खबर यह आ रही है की अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। ग्लैमर वर्ल्ड के चहीते कपल्स इस खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन अभी तक इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है। बता दें कि, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को चीयर अप करने स्टेडियम में स्पॉट की गई थी इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप छुपाया हुआ था। इसके बाद अटकलें यह लगाई गई की कपल प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट को लेकर हिंट दिया गया है।


एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट हुई कंफर्म

पिछले कई महीनो से अनुष्का शर्मा बॉलीवुड हो या फिर सोशल मीडिया एक्ट्रेस लाइमलाइट से काफी दूर चल रही है, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हो रही है। सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट को जाने-माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने हवा दी है हाल ही में हर्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके इशारों इशारों में अनुष्का और विराट के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, "अगले कुछ दिनों में बच्चा जन्म लेने वाला है आशा है कि बच्चा सबसे महान बने क्रिकेटर पिता की तरह भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएगा या मां को फॉलो करेगा और फिल्म स्टार बनेगा।" हर्ष ने यह भी बताया है कि, बच्चे का जन्म लंदन में होगा। 

अनुष्का शर्मा की नई फिल्म

बता दें कि 2020 में विराट कोहली ने अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर को सार्वजनिक किया था जिसके बाद 2021 में एक्ट्रेस मां बनी थी उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका कोहली है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी का फेस मीडिया के सामने रिवील नहीं किया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो बहुत जल्द एक्ट्रेस भारत ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, यह जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। इसके अलावा फैंस भी एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll