Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शादी के बंधन में बंधे के एल राहुल-अथिया शेट्टी, फैंस के बीच शेयर किया ये पहला पोस्ट

अथिया शेट्टी-के एल राहुल की शादी बेहद ही धूमधाम के साथ की गई और अब उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसका फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे थे।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 23 January 2023

अथिया शेट्टी और केएल राहुलl सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंध गए। दूल्हा और दुल्हन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने जो पोस्ट फैंस के बीच शेयर किया है, उसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। अथिया शेट्टी-के एल राहुल की शादी बेहद ही धूमधाम के साथ की गई और अब उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसका फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे थे।

जो शादी की तस्वीर सामने आई है उसमें अथिया शेट्टी किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही है। वहीं, शादी की शेरवानी में के एल राहुल काफी कमाल के लग रेह हैं। चार बजे दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी के बाद एक्टर सुनील शेट्टी औऱ उनके बेटे अहान शेट्टी ने पपराजी को मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान दोनों साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहने हुए दिखाई दिए। शादी संपन्न होने के बाद सुनील और अहान शेट्टी ने मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर दुल्हन के पिता होने की सारी जिम्मेदारी निभाई, जिसकी फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया। आप भी यहां देखिए अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी से जुड़ा पहला पोस्ट।


इसके अलावा अजय देवगन ने भी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी पर एक पोस्ट शेयर कियाॉ था। अजय देवगन ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था ' मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी को बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी के लिए बहुत बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जिंदगी की शुभकामानाएं और अन्ना इस मौके पर आपको मेरी तरफ से स्पेशल शाउटआउट'। फैंस को अजय देवगन का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.