Story Content
किसी भी सिंगर के लिए आवाज ही उसकी पहचान होती है। लेकिन बहुत कम ऐसे सिंगर है जो अपनी आवाज ही नहीं बल्कि बाकी कई और वजहों के चलते सुर्खियों में बन रहते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सिंगर बप्पी लहिरी की। 80 और 90 के दशक में अपनी आवाज का जबरदस्त जादू चलाने वाले बप्पी लहिरी की आवाज का हर कोई दीवाना है। उन्हें बप्पी दा ने नाम से भी जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वो 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव में खड़े हुए थे। आइए बप्पी दा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें यहां।
- 27 नवंबर 1952 को सिंगर बप्पी लहिरी का कोलकाता में हुआ था जन्म। बॉलीवुड में डिस्को किंग नाम से भी है पहचान।
- बप्पी दा का है संगीत घराने से ताल्लुक। पिता अपरेश लहरी बंगाली गायक और मां बांसरी लहरी फेमस संगीतकार।
- माता-पिता से ही विरासत में बप्पी लहिरी को मिली है संगीत की सीख और बंगाली फिल्म में गाया पहला गाना।
- महज तीन साल की उम्र में सीखा तबला बजाना।
- 19 साल की उम्र में कोलकाता छोड़ मुंबई आए बप्पी दा। 1973 में नन्हा शिकारी में संगीत देने का मिला था मौका।
- 1975 में आई फिल्म जख्मी मिली पहचान। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार संग गाया था गाना।
- बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉप का मिक्चर करने का क्रेडिट बप्पी दा को जाता है।
- बप्पी दा बने ऐसे पहले सिंगर जिन्हें खुद माइकल जैक्सन ने अपने शो मे बुलाया था। 1996 में मुंबई में आयोजित हुआ लाइव शो।
- बप्पी दा इतना सोना इसीलिए पहनते हैं क्योंकि उनका ये मानना है कि सोना उनके लिए लकी है और वो एलिविस प्रेस्ली से भी प्रभावित हुए थे।
- 2014 में लड़ा बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव, लेकिन मिली हार।
- बप्पी दा 500 से ज्यादा कंपोज कर चुके हैं। ऐसा करके उन्होंने काफी लंबी पारी खेली है।
- क्या आपको पता है कि किशोर कुमार बप्पी दा के मामा थे।
- बहुत से लोगों का ये सवाल है कि आखिर बप्पी दा कितना सोना पहनते हैं तो आपको बता दें उनके पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 ग्राम चंदी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.