Story Content
वरून की बजाय किस मिस्ट्री मैन से होगी भारती की शादी? क्यों ईशानी को ज़ोरदार थप्पड़ जड़ेगी अनुपमा? क्या अनुपमा करवाएगी परी और राजा का रि-यूनियन? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है भारती और वरून की शादी का ज़बरदस्त ट्रैक. जिस बीच अनुपमा के आगे आने वाली हैं ढ़ेरों परेशानियां. जी हां, क्योंकि शादी से पहले होने वाली है अनुपमा के खुद के घर में चोरी, तो वहीं इसी बीच होने वाली है राजा की मुंबई में एंट्री. जिसे देख इमोशनल होगी परी तो वहीं अनुपमा को सुननी पड़ेगी मोटी बा की खरी-खरी. लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब भारती के दुल्हे की होगी अदला-बदली. जी हां, अपने प्लान के चक्कर में रजनी कर देगी भारती की ज़िंदगी बर्बाद और करवा देगी उसकी वरून की जगह किसी और से शादी. लेकिन आखिर कौन है ये मिस्ट्री मैन जिससे होने वाली है भारती की शादी? क्या अनुपमा समझ पाएगी रजनी का ये धोखा? क्या भारती की ज़िंदगी बर्बाद होने से बचा पाएगी अनुपमा? अगर आप जानना चाहते हैं की आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..
क्यों ईशानी को चांटा जड़ेगी अनुपमा?
दरअसल भारती को मिलेगा रजनी से सोने के गहनों
का तोहफा. जिन्हें देखते के साथ ही बिगड़ जाएगी ईशानी की नियत. जिसके चलते ईशानी
डालेगी अपने ही घर में डाका और हो जाएगी फरार. लेकिन यहीं अनुपमा की होगी एंट्री.
जो की ईशानी को पकड़ेगी रंगे हाथ और जड़ेगी उसके मुंह पर चोरी करने के लिए एक
ज़ोरदार तमाचा और सिखाएगी उसे एक बाऱ फिर से तमीज़ का पाठ. लेकिन क्या ईशानी को
होगा अपनी गलती का एहसास या फिर पैसों के चक्कर में करेगी फिर से कोई बड़ा गुनाह? ये तो आने वाला वक्त ही
बताएगा.
क्या परी-राजा का होगा रि-यूनयिन?
खबरों की मानें तो अपने परिवार के खिलाफ जाकर
परी से मिलने मुंबई पहुंचेगा राजा और मांगेगा उससे माफी. ऐसे में राजा को देख अनुपमा
को सताएगी आने वाले तूफान की चिंता औऱ देगी उसे घर वापस घर लौटने की. लेकिन इसी
बीच अनुपमा के पास आएगा मोटी बा का कॉल. जो की सुनाएगी अनुपमा को खूब खरी-खरी और
एक बार फिर ठहराएगी उसे ज़िम्मेदार. लेकिन क्या अनुपमा करवा देगी परी औऱ राजा का
रि-यूनियन? ये देखना होगा.
भारती के दुल्हे की होगी अदला-बदली?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कहानी में बहुत
जल्दी ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जी हां, क्योंकि रजनी चलने वाली है एक ऐसी
चाल. जिसके बाद पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी भारती की ज़िंदगी. दरअसल शादी वाले दिन रजनी
बदल देगी भारती का दुल्हा. जहां दुल्हे की लिबास में वरून की जगह होगा कोई
मिस्ट्री मैन. जिससे हो जाएगी भारती की शादी. लेकिन क्या अनुपमा को लग जाएगी रजनी
के इस कारनामे की भनक? क्या भारती को चुकानी पड़ जाएगी ज़िंदगी भर के लिए अनुपमा की दोस्ती की
कीमत?
अनुपमा को मिली पावर ऑफ अटॉर्नी?
लेकिन शादी से पहले ही चॉल वाले करेंगे अनुपमा
को पावर ऑफ अटॉर्नी देने का फैसला. ताकि वो उन सभी की तरफ से रजनी के दिए कागज़ो
पर साइन कर सके. ऐसे में भारती के परिवार के साथ हुए धोखे के कारण अनुपमा करेगी हर
एक कागज़ ठीक से पढ़कर साइन करने का खुद से वादा. जो की बनने वाला है रजनी के लिए
सबसे बड़ा खतरा.
अनुपमा नहीं होने देगी रजनी को सफल?
इसी के साथ ही आपको बता दें की जहां एक तरफ
अनुपमा खाएगी चॉल के पेपर को पढ़कर ही साइन करने की कसम, तो वहीं दुसरी ओर रजनी भी
राजनीतिक भाषा में खेलेगी एक ऐसा दांव. जिसमें सीधे जा फंसेगी अनुपमा. लेकिन अब
ऐसे में देखना ये होगा की क्या रजनी बना पाएगी राजनीतिक पेच लड़ाकर अनुपमा को
बेवकूफ? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या अनुपमा नहीं होने देगी रजनी को कामयाब? अपनी राय हमें कमेंट
करके ज़रूर बताएं
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.