Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली धमकी, फोन कॉल जरिए मांगी फिरौती

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री को नॉर्थ जोन में बेहद पसंद किया जाता है एक्ट्रेस के चर्चे विदेश तक मशहूर हैं।

Advertisement
Image Credit: अक्षरा सिंह
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 13 November 2024

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री को नॉर्थ जोन में बेहद पसंद किया जाता है एक्ट्रेस के चर्चे विदेश तक मशहूर हैं। अक्षरा सिंह से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि, अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है और 2 दिन के अंदर 50 लाख की फिरौती मांगी गई है। इस मामले को लेकर अक्षरा सिंह ने शिकायत भी दर्ज कराई है। 

बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री पर निशाना

इन दिनों बॉलीवुड में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए चर्चा में बना हुआ है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी इसी तरह से जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले शख्स ने न केवल धमकी दी बल्कि एक्ट्रेस को गालियां भी दी है।

एक्ट्रेस ने शिकायत की दर्ज

अक्षरा सिंह इस समय दानापुर में रह रही है उन्होंने स्थानीय प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि, एक्ट्रेस को 11 नवंबर की रात एक फोन कॉल आया था इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अक्षरा सिंह ने इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है।

फिल्म और राजनीति में अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस ने रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कई टीवी शो और राजनीति में भी नजर आ चुकी हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.