Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिग बॉस 14 से लेकर पाताल लोक तक, ये हैं इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 10 TV वेब सीरीज

कोरोना काल के दौरान गूगल पर कई टीवी और वेब सीरीज देखने को मिली है। आइए जानते हैं लोगों के बीच आखिर छाई रही है कौन सी सीरीज।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 11 December 2020

साल 2020 में महामारी के चलते कई सिनेमाघरों पर ताले लटके हुए नजर आए थे। यहां तक की अभी भी कुछ सिनेमा घरों को पाबंदियां के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। लेकिन उससे पहले कई डायरेक्टर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। इस दौरान 2020 में कई वेब सीरीज और शो को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। आइए आपको बताते हैं 2020  में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टीवी शो और वेब सीरीज के बारे में यहां।

1. मनी हीस्ट 

अप्रैल के महीने में मनी हीस्ट का चौथा सीजन रिलीज हुआ था। इसे भारत के अंदर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। ये वेब सीरीज ऐसे हाई प्रोफाइल मनी हीस्ट की कहानी है, जिन्हें प्रोफेसर चलाते हैं। इस सीरीज के अलगे सीजन की इस वक्त तैयारी शुरु की जा रही है, जिसका दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं।

2. स्कैम 1992: द हरशद मेहता स्टोरी- 

ये पहले ऐसी इंडियन सीरीज है जिसे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस सीरिज की कहानी सुचेता और देबाशीष बासू की बुक द स्कैम की कहानी पर अधारित है। इस सीरीज को 9 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज किया गया था। इस वेब सीरीज ने प्रतीक गांधी की अहम भूमिका निभाई है और उनकी तारीफ सभी ने लोगों ने की है।

3. बिग बॉस 14

रियलिटी शो की दुनिया में धमाल मचाने वाले बिग बॉस ने इस साल भी सुर्खियां बंटोरी है। बिग बॉस 14 का प्रीमियर 3 अक्टूबर के दिन हुआ था।  मेकर्स ने इस शो को काफी ज्यादा हिट करने की कोशिश की लेकिन इस सीजन को अच्छी रेटिंग नहीं मिल पाई। इसके चलते ही ये शो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

4. मिर्जापुर 2- 

अपने पहले सीजन की तरह इस बार का सीजन भी लोगों के बीच काफी हिट रहा है। दो साल बाद दर्शकों को मिर्जापुर 2 देखने को मिली है। इस वेब सीरीज में दिव्येन्दु त्रिपाठी, अली फजल, पंकज त्रिपाठी आदि नजर आए थे। इस वेब सीरीज में  गुड्डू भैया,  मुन्ना त्रिपाठी और कालीन भैया से बदला लेते हुए नजर आते हैं। पहले वाले सीजन की तरह इस बार भी ये सीजन काफी हिट रही।

5. पाताल लोक - 

पाताल लोक वेब सीरीज कई वजहों के चलते सुर्खियों में बनी रही है। ये अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में कई टैलेंटेड स्टार्स जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और गुल पनाग ने शानदार अभिनय किया है।

6. सेक्स एज्युकेशन 

इस वेबी सीरीज का दूसरा सीजन साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था, जिसे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

7. ब्रीद: इंटू द शैडोज- 

इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ सैयामी खैर और अमित साद अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। जुलाई के महीने में ये वेब सीरीज रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज के तौर पर लोगों के बीच सामने आई है।

8. डार्क 

 वेब सीरीज डार्क का तीसरा सीजन लोगों के बीच काफी ज्यादा हिट हुआ था। लोगों के बीच ये जुलाई के महीने में रिलीज हुई थी। ये एक मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें टाइम ट्रेवलिंग की झलक दिखाई गई थी। आपको बात दें कि इसका पहला सीजन 2017 में रिलीज हुई था। 

9. बंदिश बैंडिट-

 ये अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी। ये एक म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है। इसमें प्रिया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह और कुणाल रॉय कपूर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आए है। ये कहानी दो अलग-अलग सिंगर्स की है जोकि अपने म्यूजिक सफर के दौरान एक-दूसरे को समझते हैं।


10. स्पेशल ओप्स-


 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया।। इस सीरीज में सना खान, करण टेकर और केके मेनन जैसे कई लोग अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इस थ्रिलर सीरीज के 8 एपिसोड है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.