Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करणवीर को लेकर ईशा सिंह ने बोला झूठ, पकड़े जाने पर फूटा लोगों का गुस्सा

बिग बॉस के घर में रोजाना कुछ तीखा देखने को मिलता है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेटेस्ट एपिसोड में ईशा सिंह और करणवीर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Image Credit: ईशा सिंह
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 28 November 2024

बिग बॉस के घर में रोजाना कुछ तीखा देखने को मिलता है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेटेस्ट एपिसोड में ईशा सिंह और करणवीर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ईशा को इस हफ्ते टाइम गॉड की पावर मिल गई है। टास्क को ईशा, ईडन और विवियन डिसेना ने जीता था। टास्क के बाद करणवीर मेहरा और ईशा सिंह की आपस में भिड़ंत हो गई। लड़ाई-झगड़े के दौरान इशा करणवीर की तरफ इशारा करके अपनी तरफ बुलाती हैं। करणवीर कहते हैं, 'मैं आ तो जाऊंगा तू परेशान हो जाएगी।' इस बात को इशा करणवीर के खिलाफ कुछ बढ़ा-चढ़ाकर अविनाश और रजत को बताती हैं।

काम्या पंजाबी ने ईशा सिंह पर साधा निशाना

ईशा ने अपनी लड़ाई-झगड़े की बात रजत और अविनाश को बताई। उन्होंने कहा कि करणवीर ने तरीके से उनके पास आकर बैठने को कहा। इस बात को सुनते ही अविनाश और रजत आग बबूला हो गए और करणवीर के लिए भला बुरा कहने लगे। इस वजह से काम्या पंजाबी ने ईशा को सोशल मीडिया पर लताड़ लगाई।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'अरे अरे ईशा इतना झूठ... वो भी नेशनल टेलीविजन पर।' काम्या पंजाबी के इस ट्वीट को देखते ही लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईशा को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ईशा उकसाने का काम कर रही है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ईशा का असली चेहरा सामने लाना चाहिए।'

इस हफ्ते बाहर हो चुकी है एलिस कौशिक

बिग बॉस के घर से इस हफ्ते एलिस कौशिक बाहर हो चुकी हैं। अब लोगों की निगाहें अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना और ईशा सिंह पर बनी है। अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी घर वालों के साथ क्या होता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.