Story Content
खुशबू पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे।

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, बल्कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ऑफिसर थी।

दरअसल खुशबू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक छोटी बच्ची की जान बचाई। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है

देश की सेवा करने के बाद खुशबू पाटनी ने रिटायरमेंट ले लिया था। 33 साल खुशबू अब फिटनेस कोच है। और आपने माता-पिता के साथ बरेली में रहती है।

रविवार को खूशबू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों पोस्ट किया जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया।

खुशबू ने घर के पास खंडहर से एक छोटी बच्ची को पाया। उन्होंने इस पल को वीडियो में कैद किया। वीडियो में बच्ची जमीन पर अकेली पड़ी है। उसके होंठ सूजे हुए हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं। खुशबू को देखकर बच्ची और ज्यादा रोने लगती है। खुशबू ने उस बच्ची की पहचान और न्याय की अपील की, साथ ही इस वीडियो को सीएम योगी को भी टैग किया।





Comments
Add a Comment:
No comments available.