Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Bollywood Bulletin: सबसे अधिक कमाई वाले एक्टर बने अक्षय, मिर्जापुर 2 का प्रोमो रिलीज

बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। जानिए एक्टर अक्षय कुमार ने ऐसा क्या काम किया है, जिसे जानकर खुशी से झुम उठेंगे उनके फैंस।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 02 October 2020

2 अक्टूबर के दिन बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी हलचल मचती हुई नजर आई है। आपके पसंदीदा सितारे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए दिखाई दिए हैं। इंस्टाफीड के बॉलीवुड बुलेटिन में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने ऐसे कौन-सा मुकाम हासिल किया है जिसे सुन खुशी से झूम उठेंगे उनके फैंस। वही, बिग बॉस 14 के सेट से सामने आया एक्टर सलमान खान का लुक।

1. सबसे अधिक कमाई वाले एक्टर बने अक्षय

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी फिल्म बेल बॉटम का शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी थी। लेकिन अब एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षय कुमार को साल 2020 की फोबर्स लिस्ट में जगह मिली है। एक्टर अक्षय कुमार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन चुके हैं। 48.5 मिलियन डॉलर के साथ वो इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय स्टार हैं।


2.  शिवसेना के सांसद का कंगना पर कसा तंज

एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के सांसद संजय राउत के बीच का विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हाथरस गैंगरेप वाली घटना की बात रखते हुए सांसद ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने एक अभिनेत्री के अवैध निर्माण को गिराने के चलते हमारी ओर आवाज उठाने का जोर किया था। उन्हें अब हाथरस पीड़ित के लिए इंसाफ मांगना चाहिए।

3. बिग बॉस 14 के सेट से सलमान का लुक

बिग बॉस 14 के ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत होने वाली है। हर कोई इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड होते हुए नजर आ रहा है। वहीं, शो के शुरु होने से एक दिन पहले सलमान खान ने अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने सेट से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।

4. गांधी जयंती पर बी-टाउन एक्ट्रेसेस ने शेयर किए पोस्ट

2 अक्टूबर यानी आज गांधी जयंती है। बापू के जन्मदिन पर करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने उन्हें याद करते हुए कुछ पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर किए हैं। उन्होंने गांधी के विचारों से भरे कोट्स शेयर किए हैं।

5. अनुराग से 8 घंटे हुई पूछताछ, आरोपों से किया इनकार

गुरुवार के दिन फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ हुई थी। करीब 8 घंटे तक पुलिस ने अनुराग कश्यप से पूछताछ की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों से इनकार कर दिया। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया कि वो कभी पायल घोष से वर्सोवा हाउस में नहीं मिले हैं।

6. माधुरी के वीडियो ने धड़काया फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के यूट्यूब चैनल डांस विद माधुरी पर एक्ट्रेस का डांस वीडियो शेयर किया गया है। उस वीडियो को देख फैंस उनके और भी ज्यादा दीवाने हो गए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस माई नी माई गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है और ऑरेंज कलर से सूट में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

7. फिल्म मेकर यश चोपड़ा पर नहीं बनेगी कोई बायोपिक

50 सालों से यशराज फिल्म्स ने लोगों का खूब एंटरनेटमेंट किया है। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरे आना शुरु हो गई थी कि इसके मालिका आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इस बैनर के संस्थापक यश चोपड़ा को लेकर एक बायोपिक बनाने का फैसला किया है। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा कि ये बातें सिर्फ एक आधारहिन अफवाह है। ऐसा कुछ भी करने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।

8. मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी का दिखा जबरदस्त लुक

मिर्जापुर 2 से जुड़ा एक प्रोमो हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से शेयर किया गया है। वीडियो में पकंज त्रिपाठी अपने गैंगस्टर वाले अवतर में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में नियमों की बात की जा रही है। इस प्रोमो में पंकज त्रिपाठी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।


9. फिर से लोगों के बीच लौटेगा शक्तिमान

शक्तिमान फिर से लोगों के बीच नजर आना वाला है। एक्टर मुकेश खन्ना ने नब्बे के दशक में लोगों का दिल शक्तिमान बनकर जीता था।  2021 से इसकी शुटिंग शुरु हो जाएगी। 

10. शाहिद ने शुरु की जर्सी की शूटिंग

एक्टर शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी की शूटिंग देहरादून में शुरु कर दी है। 6 महीने के बाद वो काम पर लौटे हैं। फिल्म की आखिरी शूटिंग 16 मार्च को चंडीगढ़ में हुई थी।

यहां देखिए बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी खबरें...


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.