Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Bollywood Bulletin: 7 बाद महीने बाद काम पर लौटी कंगना, ड्रग्स केस से जुड़ा शाहरुख का नाम!

बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। 7 महीने बाद काम पर लौटी है एक्ट्रेस कंगना रनौत। जानिए क्या ड्रग्स केस में जुड़ा है शाहरुख खान का नाम।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 01 October 2020

1 अक्टूबर के दिन बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी हलचल मचती हुई नजर आई है। आपके पसंदीदा सितारे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए दिखाई दिए हैं। इंस्टाफीड के बॉलीवुड बुलेटिन में आइए जानते हैं कि हैश पूछने पर अभिषेक बच्चन ने यूजर को कैसे दिया करारा जवाब। वहीं, 7 महीने बाद काम लौटी है कंगना रनौत।

1. ड्रग्स केस में सामने आया शाहरुख-अर्जुन का नाम 

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सूत्रों के मुताबिक एनसीबी इंवेस्टिगेशन में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, डीनो मोरिया और अर्जुन रामपाल का नाम आया है। लेकिन कुछ भी कदम उठाने से पहले सीबीआई पहले सब कुछ अच्छे से जांचना चाहती है। 

2. पुलिस स्टेशन में अनुराग से पूछताछ 

 यौन शोषण के आरोपों में घिरे अनुराग कश्यप मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पहुंच गए हैं। यहां पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना जैसी चीजें शामिल हैं।


3. हैश पूछने पर अभिषेक ने दिया करार जवाब

गुरु, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करने वाले एक्टर अभिषेक बच्चन हमेशा ट्रोलर्स को जबरदस्त जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक यूजर ने अभिषेक बच्चन से पूछा कि हैश है क्या? तो इसका जवाब देते हुए नहीं, लेकिन तुम्हें मुंबई पुलिस के सामने ले जाने में मुझे खुशी होगी। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि मुंबई पुलिस को भी तुम्हारी जरूरतों के बारे में जानकार खुशी होगी।  वो तुम्हारा मदद करेगी।

4. 13 जून को सुशांत सिंह से मिली थी रिया!

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ा खुलासा होता हुआ नजर आया है। रिया चक्रवर्ती इस बात का दावा कर रही थी कि वो 8 जून के बाद से सुशांत से नहीं मिली है। लेकिन बीजेपी मुंबई के सेक्रटरी ऐडवोकेट विवेकानंद गुप्ता ने खुलासा किया है कि एक गवाह ने उन्हें बताया कि रिया और सुशांत 13 जून की रात साथ में थे। दोनों को रात के 3 बजे साथ देख गया था।

5. अक्षय की 'बेल बॉटम' का नया पोस्टर रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज से होने पहले ही कमाल कर दिखाया है। दरअसल कोविड-19 पेडेंमिक में शूटिंग शुरु करने के बाद खत्म करने वाली पहली फिल्म बनी है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। पोस्टर में अक्षय काफी ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे हैं। 

6. हाथरस गैंगरेप मामले में प्रियंका का गुस्सा

हाथरस मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आईं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई सवाल पूछे कि आखिर ये नफरत क्यों है? क्या माता-पिता अपने लड़कों को इसी तरह से बढ़ा रहे हैं? ऐसे की कई चीजों का उन्होंने जिक्र किया।

7. काम पर 7 महीने बाद लौटी कंगना

कंगना रनौत इस पेडेंमिक के दौरान सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू करती हुई नजर आई थीं।  तब से लेकर अब तक वो कई सारी तस्वीरें अपनी पोस्ट कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है उसके साथ एक्ट्रेस ने इस बात का जिक्र किया है कि सात महीने के बाद वो साउथ इंडिया जा रही है अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए। जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।


8. पुश्तैनी घर को देख भावुक हुए दिलीप कुमार

पाकिस्तन में एक्टर  दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में बदलने को लेकर अब कदम उठाए जा रहे हैं। दिलीप कुमार को पाकिस्तान के एक पत्रकार की बदौलत अपने पुश्तैनी घर की तस्वीरें देखने को मिली। जिसके बाद एक्टर काफी ज्यादा भावुक हो गए। इसके बाद एक्टर ने बाकी और लोगों से अपने घर की तस्वीरें भेजने का अनुरोध किया है। 

9. बिग बॉस में राधे मां को मिल रही है अधिक फीस!

बिग बॉस 14 में राधे मां एंट्री करने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राधे मां को काफी अच्छी खासी फीस दी जा रही है। उन्हें जो फीस दी जा रही है उसके चलते वो अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट बन गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि हर  हफ्ते उन्हें 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।

10. कपिल शर्मा शो में हम लोग के सितारे

 द कपिल शर्मा शो में टीवी सीरियल हम लोग के किरदार दिखाई देने वाले हैं। कपिल के शो में सीमा पाहवा, मनोज पहवा, राजेश पुरी और दिव्या सेठ एक साथ नजर आने वाले हैं। शो ने इससे जुड़ा प्रोमो हाल ही में रिलीज किया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.