Bollywood Bulletin: कोर्ट ने बढ़ाई रिया की हिरासत, मिर्जापुर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। जानिए कैसा है मिर्जापुर 2 का ट्रेलर। वहीं, रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर क्या रहा है बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला।

  • 2355
  • 0

6 अक्टूबर के दिन बॉलीवुड और टेलीविजन के गलियारों में काफी हलचल मचती हुई नजर आई है। आपके पसंदीदा सितारे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए दिखाई दिए हैं। इंस्टाफीड के बॉलीवुड बुलेटिन में आइए जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स केस में रिया चुक्रवर्ती की जमानत याचिका पर क्या रहा है फैसला। वहीं, मिर्जापुर 2 का रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर। 

1.  20 अक्टूबर तक बढ़ी रिया की हिरासत

सुशांत सिंह राजपूत मालमे में जो ड्रग्स केस सामने आया उसमें रिया चक्रवर्ती को किसी भी तरह से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की मुंबई की एक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़कर 20 अक्टूबर तक के लिए कर दी गई है। यानी 6 आरोपी समेत रिया तब तक जेल में ही रहेगी।

2. मिर्जापुर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

मिर्जापुर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी बेहद ही जबरदस्त तरीके से ट्रेलर में दमदार लुक के साथ नजर आ रहे हैं। 23 अक्टूबर को इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर आप आसानी से देख सकते हैं।


3. एनसीडब्ल्यू के कार्यालय पहुंची पायल घोष

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद पायल घोष जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में आई हुई है। अब इस मामले में एक्ट्रेस को राष्ट्रीय महिला आयोग का समर्थन मिला है। मंगलवार को पायल घोष जो हाल ही में नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं, अपने वकील के साथ एनसीडब्ल्यू कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान पायल ने एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा से मुलाकात की और उनसे मामले पर चर्चा की। इस बात की जानकारी खुद पायल ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है।

4. आलिया ने शुरु की गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग

आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गगुंबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरु कर दी है। संजय लीला भंसाली लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे लेकिन उन्हें काम रोकना पड़ा। लेकिन अब वो वही से ही फिल्म पर काम कर रहे हैं जहां से वो उन्होंने छोड़ी थी।

5. संजय दत्त की तस्वीर देख फैंस की बड़ी टेशन

संजय दत्त इस वक्त अपना इलाज करवाने के लिए बाहर विदेश गए हैं। उन्होंने लंग कैंसर है और ये खबर जब सामने आई तो उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए। लेकिन अब इन सबके बीच एक तस्वीर एक्टर की काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्टर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। एक्टर तस्वीर में ब्लू कलर की टी शर्ट और डार्क ब्लू कलर की पैंट पहने दिखाई दिए हैं। साथ ही छोटे बालों में भी वो नजर रहे हैं। ये तस्वीर संजय दत्त की उनके फैंस के साथ सामने आई है। जब ये तस्वीर उनके फैंस ने देखी तो वो टेंशन में आ गए और एक्टर को लेकर चिंता जताने लगे।

6. तमन्ना का रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कोविड टेस्ट पोजिटिव आने के बाद वो हैदाराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हो गई थी। लेकिन अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं क्योंकि अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

7. बिग बॉस में नजर आएंगे एक्टर गौतम गुलाटी!

बिग बॉस 14 के अंदर जल्द ही एक्टर और शो के एक्स कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी शामिल होते हुए नजर आएंगे। दरअसल मेकर्स चाहते हैं कि वो शो में दिखाए दे। वहीं, इस चीज को लेकर गौतम गुलाटी भी सहमत है। ऐसे में वो शो के अंदर सभी कंटेस्टेंट के साथ दिखाने देने वाले हैं। आपको बता दें कि गौतम एक्टर सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर इस वक्त चर्चा में हैं।

8. 30 अक्टूबर को शादी करने जा रही है काजल

सिंघम में नजर आने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस 30 अक्टूबर को शादी करने वाली है। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शाद करेंगी। उन्होंने जब से इस बात की जानकारी दी है उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।


9. स्पेनिश टीचर संग तैमूर अली खान की मस्ती

इस कोरोना वायरस में अनलॉक 5 के बीच तैमूर अली खान अब स्पेनिश भाषा सीखते हुए नजर आ रहे हैं। खुद इस बात की जानकारी 5 महीने प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने तूमैर और उसकी स्पेनिश टीचर की तस्वीर किल्क कर शेयर करके दी है। शेयर की गई तस्वीरों में करीना भी तैमूर की टीचर संग दिखाई दी हैं।

10. दिव्या खोसला के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर आउट

दिव्या खोसला कुमार ने तेरी आंखों में म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है। इस गाने में दिव्या टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी संग नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री काफी ज्यादा शानदार नजर आई हैं। नेहा कक्कर और दर्शन रावल इस गाने में अपनी आवाज देते हुए सुनाई देंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT