Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Tamanaah Bhatia के ज्वैलरी लॉन्च पर बॉलीवुड सितारों की भीड़!

तमन्ना के ज्वैलरी लॉन्च पर सितारों की भीड़!

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 02 February 2026

बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक बिज़नेस वुमन भी बन गई हैं। तमन्ना ने मुंबई में अपना नया ज्वैलरी स्टोर लॉन्च किया, और ये इवेंट पूरी तरह से स्टार-स्टडेड रहा। तमन्ना भाटिया ने अपने टैलेंट और मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग और डांस के बाद अब उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रख दिया है। उनके ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नज़र आए। इस खास मौके पर मृणाल ठाकुर, सामंथा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद रहे। वहीं फिल्ममेकर फराह खान और मिनी माथुर ने भी इवेंट में शिरकत की। तमन्ना ने इस ग्रैंड लॉन्च की तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस का ये नया सफर फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और अब तमन्ना भाटिया एक्टिंग के साथ-साथ बिज़नेस की दुनिया में भी चमक बिखेरती नज़र आएगी।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.