Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

छावा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट! विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 11 दिन में कमाए ₹339 करोड़!

विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। महज 11 दिनों में फिल्म ने ₹339 करोड़ कमा लिए हैं, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना रहा है!

Advertisement
Image Credit: google
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 24 February 2025

2025 की पहली ब्लॉकबस्टर 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! विक्की कौशल की फिल्म ने रचा इतिहास

साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते हुए, यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

11 दिनों में छावा की ताबड़तोड़ कमाई!

फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और अब तक इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। छावा ने 10 दिनों में शानदार ₹334.51 करोड़ की कमाई की थी, और 11वें दिन के शुरुआती आंकड़ों के साथ इसकी टोटल कमाई ₹339.23 करोड़ पहुंच गई है।

हर दिन की कमाई पर एक नजर:

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 33.1
दूसरा दिन 39.3
तीसरा दिन 49.03
चौथा दिन 24.1
पांचवां दिन 25.75
छठा दिन 32.4
सातवां दिन 21.60
आठवां दिन 24.03
नौवां दिन 44.10
दसवां दिन 41.1
ग्यारहवां दिन 4.72 (अब तक)
कुल ₹339.23 करोड़

बजट का तीन गुना कमा चुकी है 'छावा'

करीब ₹130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपने बजट का 270% से ज्यादा निकाल लिया है। फिल्म अब तेजी से ₹400 करोड़ की ओर बढ़ रही है।

पुष्पा 2 से भी आगे निकली 'छावा'

ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि पुष्पा 2 भी अपनी लाइफटाइम कमाई के साथ इतना मुनाफा नहीं निकाल पाई थी। पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹1234.1 करोड़ कमाए, जबकि उसका बजट ₹500 करोड़ था। इस हिसाब से पुष्पा 2 ने अपने बजट का सिर्फ 246% ज्यादा कमाया, जबकि छावा ने महज 11 दिनों में 270% का आंकड़ा पार कर लिया है।

'छावा' की स्टारकास्ट और कहानी

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

क्या 'छावा' जल्द ही ₹400 करोड़ क्लब में शामिल होगी? देखना दिलचस्प होगा!

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.