ड्रग्स मामले में फंसी भारती सिंह ने ऐसे चढ़ी थी सफलता की सीढ़ी, पति हर्ष संग यूं शुरु हुई लव स्टोरी

भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते भारती सिंह की सफलता और लव स्टोरी के बारे में यहां, जिसके चलते वो बाकी लोगों से हुई जूदा।

  • 1926
  • 0

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स पर ड्रग्स मामले में एनसीबी का शिकंजा कसता चला जा रहा है। इस मामले को हलके में न लेते हुए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। यहीं वजह है कि अब इस चक्रव्यूह में कॉमेडियन भारत सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया आ चुके हैं। एनसीबी ने भारती सिंह के घर और प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा और हैरानी वाली बात ये थी कि दोनों जगहों से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इतना ही नहीं दोनों ने ये भी काबूल की वो गांजा लेते थे। इस मामले मे जहां भारती सिंह को गिरफ्तार किया गया था अब एनसीबी ने उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि भारती सिंह ऐसा कर सकती है। क्योंकि उन्होंने जिस तरह से अपनी जिंदगी में संघर्ष देखा और आगे बढ़ी ऐसा करके वो कई लोगों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बनी है। आइए जानते हैं कैसे भारती सिंह बनी कॉमेडी क्वीन?

- भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था, उनके एक भाई और बहन भी हैं।

- जब वो सिर्फ 2 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था, इसके बाद मां ने संभाला पूरा घर।

- भारती की पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने इतिहास में एमए की डिग्री प्राप्त की है।

- बहुत कम लोगों को पता है कि वो शूटिंग और तीरंदाजी की भी खिलाड़ी थी।

- वो राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग करके सबका नाम रोशन कर चुकी है। उनके इसके लिए गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

-एक वक्त ऐसा था जब अपने बढ़ते वजन की वजह से वो रोती थी, यहां तक की कभी-कभी उनके परिवार को आधा पेट खाना खाकर ही गुजारा करना पड़ता था।

- 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से शुरू किया अपना करियर।

- इस शो का चौथा सीजन भारती सिंह ने अपने नाम किया और वो पहली महिला कॉमेडियन थी जो लाफ्टर चैलेंज  की रनरअप थी।

- इसके बाद भारती सिंह ने कभी पीछे मुकड़कर नहीं देखा और वो बस आगे ही बढ़ती चली गई।

- भारती के कॉमेडी के टैलेंट को कॉमेडियन सुदेश लाहिरी ने पहचाना और दिया मौका।

- कृष्णा अभिषेक के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' करने के बाद भारती सिंह इन दिनों द कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रही है।

- भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां उन्हें तब खत्म कर देना चाहती थी जब वो उनके गर्भ में थी लेकिन कई तरीके अपनाने के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया। 

-रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह एक शो के इस वक्त करीब 25 से 30 लाख रुपये लेती है। वहीं, लाइव इंवेट के लिए 15 लाख तक का चार्ज करती हैं।

ऐसे शुरु हुई भारती और हर्ष की लव स्टोरी

-हर्ष और भारती की पहली मुलाकात 2007 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात  कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। उस वक्त भारती अपना मुकाम हासिल करने में जुटी हुई थी।

- भारती सिंह के मुताबिक कॉमेडी सर्कस के वक्त हर्ष को एक पनौती माना जाता था जब वो किसी की स्क्रिप्ट लिखता था वो शो से बाहर हो जाता था।

- इन सबके बावजूद एक इंसानियत के तौर पर हर्ष को मौका दिया और एक्ट की स्क्रिप्ट लिखवाई। लेकिन भारती शो से बाहर हो गई।

- इसके बाद से दोनों के बीच शुरु हुई दोस्ती और कई सालों तक दोनों ने किया डेट। बाद में 2017 में की शादी।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT