Story Content
कपिल शर्मा के जिगरी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कई घंटों से वो लापता चल रहे हैं। पुलिस ने इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशन में की है। सुनील पाल की पत्नी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां जाकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह से एक्शन में आ गई है।
सुनील की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि सुनील पाल मुंबई के बाहर शो करने के लिए गए थे। आज उन्हें वापस लौटना था, लेकिन वो नहीं आए। कई बार फोन ट्राय भी किया लेकिन वो नहीं लग रहा था। जब कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो उन्होंने पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया और शिकायत दर्ज करवाई। सुनील पाल कई बार मुंबई के बाहर शोज जाकर कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सारे कॉमेडी शोज किए हैं। फैंस का उन्होंने अपनी कॉमेडी के सहारे दिल भी जीता है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी, बॉम्बे टू गोवा और किक जैसी फिल्मों में काम किया है। अपनी कॉमेडी के सहारे वो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हुए दिखाई देते हैं।
इस शो के साथ की थी करियर की शुरुआत
2005 में एक टीवी शोज आया था जिसका नाम था द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जिसमें सुनील पाल कॉमेडी करते दिखाई दिए थे। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी ने लाखों लोगों के दिल जीत लिए थे। ऐसे में सुनील का इस तरह से गायब होना उनके फैंस के लिए काफी चिंता का विषय है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.