Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्राइम पेट्रोल फेम नितिन चौहान का निधन, सह कलाकार से दी जानकारी

टीवी के फेमस एक्टर नितिन चौहान का मुंबई में निधन हो गया है। 35 साल के नितिन चौहान अलीगढ़ के रहने वाले हैं। एक्टर को 'स्प्लिट्सविला सीजन 5' के लिए भी जाना जाता है।

Advertisement
Image Credit: नितिन चौहान
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 08 November 2024

टीवी के फेमस एक्टर नितिन चौहान का मुंबई में निधन हो गया है। 35 साल के नितिन चौहान अलीगढ़ के रहने वाले हैं। एक्टर को 'स्प्लिट्सविला सीजन 5' के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह डॉट कॉम, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे कई शो कर चुके हैं। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस भी हैरान परेशान है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नितिन चौहान के सह कलाकार के मुताबिक एक्टर ने आत्महत्या की है।

अलीगढ़ पहुंचा पार्थिव शरीर 

यह दुख भरी खबर सुनते ही नितिन चौहान के पिता मुंबई पहुंचे और पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया गया। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि नितिन तनाव से गुजर रहे थे।

करीबी ने दी निधन की जानकारी 

नितिन चौहान के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और सह कलाकार ने दी है। नितिन चौधरी और सुदीप साहिर टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में नजर आए थे। नितिन चौधरी और सुदीप साहिर काफी करीब थे निधन के बाद उनके पोस्ट के जरिए यह खबर आग की तरह फैल गई।

पुलिस की जांच पड़ताल 

पुलिस के जांच पड़ताल के मुताबिक नितिन चौहान काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। नितिन चौहान का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें यह साफ तौर पर लिखा है कि वह तनाव और तकलीफों का सामना कर रहे थे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.