Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दीपिका पादुकोण कर रही है सेल्फ केयर, प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में किया खतरनाक योग

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'कल्कि AD' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Advertisement
Image Credit: दीपिका पादुकोण
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 04 July 2024

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'कल्कि AD' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई बार फैमिली और पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट की गई हैं। वह अपने प्रेगनेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है।


खतरनाक योग कर रही हैं दीपिका

तस्वीर में आप देखेंगे कि दीपिका पादुकोण योग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक लोगों को हैरान कर रहा है, क्योंकि दीपिका प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में चल रही हैं और वह इस तरह का खतरनाक योग कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने योग करने के फायदे के बारे में भी बताया है जिस पर पति रणबीर सिंह ने रिएक्ट किया है। 

रणवीर सिंह ने किया कमेंट

दीपिका पादुकोण ने जो पोस्ट शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है, "मैं योग खूबसूरत दिखने के लिए नहीं करती हूं, बल्कि फीट महसूस करने के लिए करती हूं। मैं इस समय सेल्फ केयर मंथ इंजॉय कर रही हूं। दीपिका की पोस्ट पर रणवीर सिंह रिएक्ट करते हैं, 'यह जादू की तरह काम करता है। ' बता दें कि, सिर्फ दीपिका अपनी सेल्फ केयर नहीं कर रहीं बल्कि पति रणवीर सिंह भी उनका खास ख्याल रखते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का बॉयफ्रेंड

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'कल्कि AD' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी। रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब एक्टर अपनी पत्नी दीपिका के साथ 'सिंघम अगेन' में स्क्रीन शेयर करेंगे। इतना ही नहीं रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' में भी नजर आएंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.