Story Content
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने गए हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। खुद शोएब और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। स्टोरी शेयर करते हुए शोएब ने लिखा- 'अलहमदुलिल्लाह, आज सुबह 21 जून को हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। यह प्रीमेच्योर डिलिवरी है। हालांकि, कोई घबराने वाली बात नहीं है। आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।’
इससे पहले 20 जून यानी कल शोएब ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद एक्टर के घर किलकारी गूंजी है। इस के साथ शादी के 5 साल बाद कपल के नन्हा मेहमान आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका- शोएब ने 22 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।शोएब ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आभार, खुशी, उत्साह और घबराहट के साथ हम आप सभी से ये खबर साझा कर रहे हैं। ये हमारी लाइफ का खूबसूरत पल है। हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जल्द ही हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है हमारे नन्हें मेहमान के लिए।’
20 जून को शोएब ने बनाया था अपना जन्मदिन
वहीं, इससे पहले 20 जून यानी कल शोएब ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद एक्टर के घर किलकारी गूंजी है। इस के साथ शादी के 5 साल बाद कपल के नन्हा मेहमान आया है। एक्टर शोएब और दीपिका के इस खुशी में फैंस शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.