Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इंडिगो एयरलाइंस पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, मांगा अपना रिफंड

फेमस फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल और डी वैक्सीन वॉर जैसी कई फिल्में बनाई है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री हमेशा ही अपने बयान को लेके सुर्खियों में बने रहते हैं।

Advertisement
Image Credit: विवेक अग्निहोत्री
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 02 August 2024

फेमस फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल और डी वैक्सीन वॉर जैसी कई फिल्में बनाई है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री हमेशा ही अपने बयान को लेके सुर्खियों में बने रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर विवेक अग्निहोत्री अपना खुलकर मुद्दा रखते हैं कई बार बॉलीवुड और कई कलाकारों पर भी निशाना साधते नजर आते है। विवेक अग्निहोत्री पिछले कई समय से बॉलीवुड और कलाकारों को उजागर करने वाले हाल ही में एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पर भड़क चुके हैं।

फ्लाइट में देरी की शिकायत

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा आज एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पर फूट पड़ा। बता दें कि, उनकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे लेट थी, जिससे वह परेशान थे। इतना ही नहीं फ्लाइट में देरी की शिकायत के अलावा विवेक अग्निहोत्री की यह शिकायत भी है कि इंडिगो फ्लाइट में टॉयलेट भी साफ नहीं किया जाता था। ऐसी हालत देखकर निर्माता गुस्से से आग बबूला हो गए।

फिल्म निर्माता ने किया खुलासा 

विवेक अग्निहोत्री ने लोकप्रिय एयरलाइन इंडिगो की आलोचना की है क्योंकि उन्हें और उनके साथी यात्रियों को बिना किसी जानकारी, पानी या साफ शौचालय के डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फ्लाइट में फंसे रहना पड़ा। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि वह सुबह 11:10 बजे फ्लाइट में चढ़े लेकिन 12:40 बजे तक विमान में फंसे रहे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.