Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

फातिमा बोश Miss Universe 2025: जीत पर फिक्सिंग विवाद क्यों?

फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, लोग बोले: फिक्स्ड बकवास विनर!

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 22 November 2025

मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं। 4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी। इसके बाद मेक्सिको की फातिमा बोश को विनर घोषित किया गया। मिस यूनिवर्स 2025 में थाइलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे नंबर पर रहीं। फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे पांचवें स्थान पर रहीं।

इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनीं फातिमा बोश

टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच क्वेश्चन-आंसर राउंड हुआ। इसमें मेक्सिको की फातिमा बोश से पूछा गया- "आपके नजरिए से साल 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए आप मिस यूनिवर्स के खिताब का उपयोग कैसे करेंगी?" जवाब में फातिमा बोश ने कहा- एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं अपनी आवाज और अपनी शक्ति को दूसरों की सेवा में लगाऊंगी, क्योंकि आज के समय में हम यहां बोलने, बदलाव लाने और हर चीज को साफ नजरिए से देखने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और जो बहादुर महिलाएं आगे बढ़कर खड़ी होती हैं, वही इतिहास बनाती हैं। चलिए आपको टॉप 5 की लिस्ट में जो कंटेस्टेंटस हैं उनके बारे में डिटेल में बताते हैं :-

वीना प्रवीणर सिंह 

वीना प्रवीणर सिंह का जन्म थाईलैंड में हुआ। हालांकि उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। वीना के माता पिता भारतीय हैं। वह एक साधारण परिवार से आती हैं, जहां शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता दी जाती थी। उनका पालन-पोषण भारतीय और थाई संस्कृति के मेल से हुआ, जिसने उन्हें जीवन के हर मोड़ पर संतुलन और आत्मविश्वास दिया। वीना ने अपनी शिक्षा बैंकॉक में ही की हैं

आतिसा मनालो

मारिया अहतिसा मनालो का जन्म 25 मई, 1997 को कैंडेलारिया क्यूज़ोन में हुआ। आतिसा के पास अकाउंटेंसी की डिग्री है. वह एक businesswoman भी हैं वो ऑस्ट्रेलिया में दो कैफ़े भी चलाती हैं

स्टेफनी अबसाली

स्टेफ़नी अबसाली वेनेजुएला एक मॉडल हैं, जिन्होंने मिस वेनेजुएला 2024 का ताज जीता और मिस यूनिवर्स 2025 में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व किया। वह मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में दूसरी रनर-अप रहीं। वह फ्लोरिडा में economics and criminal justice की स्टूडेंट भी हैं। 

ओलिविया यासे 

ओलिविया मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में चौथी रनर-अप बनकर देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। उन्होंने मिस कोटे डी आइवर के रूप में भाग लिया और उन्हें वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

आपको बता दे टॉप 5 में जगह बनाने के बाद विजेता के रूप में फातिमा के नाम का एलान हुआ। मंच पर जब उन्हें ताज पहनाया गया तो वे भावुक हो गईं। मानो यह जीत उनकी वर्षों की मेहनत, महीनों के धैर्य और डेडिकेशन का फल था। फिनाले से पहले इस महीने की शुरुआत में फातिमा को लेकर विवाद हुआ था। उन्हें कथित तौर पर भरे मंच से 'बेवकूफ' कहा गया। इसका फातिमा ने विरोध जताया। कंट्रोवर्सी और विरोध के बावजूद फातिमा की जीत का लोग जश्न मना रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को उनके विजेता बनने पर एतराज जता रहे हैं और ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। और विनर को फिक्स्ड बता रहे हैं कुछ यूजर्स उनकी जीत पर इस कदर खफा हैं कि वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को ही श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मिस यूनिवर्स के इतिहास की सबसे अयोग्य विजेता'। एक यूजर ने लिखा, 'क्योंकि सपनों से ज्यादा पैसे का शासन चलता है'। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.