Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ब्राह्मण परिवार से रखती हैं ताल्लुक फातिमा सना शेख, जानिए क्यों नहीं करना चाहती शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज 11 जनवरी के दिन अपना 28वां बर्थडे मना रही है। ऐसे में आज इस खास मौके पर हम आप सबके लिए लाएं है फातिमा सना शेख की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें जिसके बारे में शायद ही आप सब जानते होंगे।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 11 January 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज 11 जनवरी के दिन अपना 28वां बर्थडे मना रही है। फातिमा सना शेख का जन्म हैदराबाद के तेलंगाना जिले में हुआ था लेकिन वह मुंबई में पली बढ़ी। वही जिस जगह फातिमा सना शेख पली बढ़ी आज उसी जगह की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी है। यही नहीं फातिमा सना शेख को आमिर खान की फिल्म दंगल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। क्या आपको मालूम है कि फातिमा सना शेख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही शुरु कर दी थी उन्होंने चाची 420, वन टू फोर जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के रुप में काम किया है। ऐसे में आज इस खास मौके पर हम आप सबके लिए लाएं है फातिमा सना शेख की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें जिसके बारे में शायद ही आप सब जानते होंगे।

1. ब्राह्मण परिवार से रखती है ताल्लुक

फातिमा सना शेख के पिता विपिन शर्मा जम्मू में एक ब्राह्मण परिवार से हैं जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर में एक मुस्लिम परिवार से हैं। यही नही फातिमा सना शेख के घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है जिस वजह से इस एक्ट्रेस का नाम फातिमा सना शेख रखा गया।

2. फातिमा सना शेख ने चाची 420 से अपने करियर की शुरुआत 

जैसा कि हमने आपको बताया फातिमा ने अपने स्कूल के समय से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। चाची 420 एक बाल कलाकार के रूप में फातिमा की पहली फिल्म थी जो 1997 में रिलीज हुई थी। जिसमें वह कमल हासन और तब्बू की बेटी भारती की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। जिसके बाद वह इसी साल फिल्म "इश्क" में भी नजर आईं। फातिमा ने इन फिल्मों के जरिए अच्छा नाम कमाया। इन फिल्मों के बाद फातिमा 15 साल तक किसी और फिल्म में नहीं दिखीं। इस बीच फातिमा को साल 2001 में वन टू का फोर में बहुत छोटी भूमिका में देखा गया था।

3. फातिमा सना शेख टीवी शो में भी आ चुकी हैं नजर

कम ही लोग जानते हैं कि फातिमा ने फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया है। जिसमें उन्होंने  'लेडीज स्पेशल', बेस्ट ऑफ लक निक्की और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे फेमस टेलीविजन शो में काम किया है। 


4. फातिमा सना शेख से जुड़े विवाद

फातिमा ने बहुत ही कम समय में दंगल से जैसी सफलता हासिल की। जिसके बाद वह हर किसी की नज़रों में आ गयी। फातिमा सना शेख को साल 2017 के रमजान के दौरान विवादों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह यह थी कि रमजान के दौरान फातिमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम पर स्विमसूट पहने फोटेस शेयर कर दिए थे। जिसके बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गयी थी। इन विवादों के कुछ समय बाद जब फातिमा ने साड़ी पहने फोटेस डालें तो उस पर भी फातिमा को खूब ट्रोल किया गया।

5. शादी में नहीं है भरोसा

फातिमा सना शेख ने इंटरव्यू  के दौरान कहा कि मेरा शादी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अभी भी एक बच्ची हूं मुझे खुलकर  जीने दो। वही फातिमा आगे कहती है कि मैं किसी भी शादी में विश्वास नहीं करती। मेरा मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो आपको इसे डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह कागजों पर है इसका मतलब यह नहीं है कि आप उस इंसान से प्यार करते है। 

6. बचपन से ही हुई यौन शोषण का शिकार 

फातिमा सना शेख  ने बातचीत के  दौरान बताया कि वह महज तीन साल की उम्र  में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं तीन साल की थी तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। वही  यौन शोषण एक कंलक है जिसकी वजह से महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में बात नहीं करती है लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है।


7. सैफ अली खान और अली फज़ल के साथ फिल्म ‘भूत पुलिस’ में आएंगी नजर

हालांकि उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’ है जिसमें उनके साथ होंगे सैफ अली खान और अली फज़ल। हालांकि  फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन इसे इस साल बनाया जा सकता है। इसके अलावा अगर सूत्रों की माने तो फातिमा को लाइफ इन सीक्वेल इन ए मेट्रो में भी देखा जा सकता है।

8. जुहू में स्पॉट हुईं फातिमा सना शेख 

 फातिमा सना शेख आज  मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया जहां वो एक मीटिंग के लिए पहुंची थीं। वही फातिमा अब अनिल कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट साइन करने जा रही है लेकिन अभी तक इस तरह की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.