Story Content
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में इस वक्त जबरदस्त तरीके से छाए हुए हैं। एक्टर इस बार बिल्कुल नए अवतार में फैंस के बीच नजर आए हैं। एक्टर आपको फिल्म फ्रेडी में नजर आ रहे हैं। इसे कार्तिक के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस माना गया है। फैंस के साथ-साथ खुद कार्तिक आर्यन को भी अपनी इस नई फिल्म से काफी उम्मीद है।
फिल्म फ्रेडी की बात करें तो उसके अंदर एक फ्रेडी नाम का डेंटिस्ट होता है, जिसे लड़कियां बिल्कुल भी भाव देती हुई नजर नहीं आती है। खुद फ्रेडी को लड़कियों से बात तक करने में झिझक होती है। लेकिन बाद में वो एक लड़की को देखता है और वो उसे बहुत ज्यादा पसंद आती है। वहीं, लड़की कार्तिक के पास अपने दांतों का इलाज करवाने भी पहुंच जाती है। फिर कहानी आगे बढ़ती है लेकिन एक ट्विस्ट लगातार आते जाते हैं। फिल्म में एक मर्डर हो जाता है और फिर वो होता है जिसकी आप उम्मीद भी नहीं करते. डरे सहमे डॉक्टर फ्रेडी ये भी कर सकते हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन अलग ही तरह का कमाल करते हुए दिखाई देते हैं।
फिल्म में कार्तिक आर्यन ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने अपने रोल को पूरी निष्ठ के साथ निभाया है। डॉक्टर फ्रेडी एक मास्टर माइंड है, जिसका रोल एक्टर ने कमाल तरीके से किया है। साथ ही फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला ने भी शानदार काम किया है। जिस तरह उनका किरदार रंग बदलता है आप हैरान रह जाते हैं। ये फिल्म अलाया की भी सबसे बेहतरीन फिल्म कही जा सकती है। ये फिल्म कार्तिक और अलाया के ही कंधों पर टिकी है और दोनों ने अपना बेस्ट किया है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.