Story Content
ये तो हमने कई बार सुना है कि किसी की भी किस्मत पलटते देर नहीं लगती। पहले महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का उदाहरण सामने था। अब 17 साल की मलीशा खारवा का उदाहरण है। ये कहानी सिर्फ एक साधारण मॉडल की नहीं है बल्कि उसकी है जिसने विपरीत परिस्थितियों में सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। जहां कई मॉडल्स को मॉल जैसी शानदार जगहों पर खोजा जाता है, वहीं मलीशा मुंबई की झुग्गियों में एक छोटे से टेंट में से लाइमलाइट में आई है। आइए आज जानते हैं मलीशा के बारे में सब कुछ..
कौन हैं मलीशा?

मुंबई की झुग्गियों में जन्मी और पली-बढ़ी मलीशा वो लड़की है जो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। स्लम प्रिसेंस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हो चुकीं मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं। साथ ही उन पर एक शार्ट फिल्म भी बन चुकी है। मलीशा की सक्सेस स्टोरी किसी परीकथा से कम नहीं। मलीशा मुंबई की झुग्गी में रहने वाली साधारण लड़की है। जिसके पिता घऱ चलाने के लिए बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाते हैं। जिससे परिवार का पेट पलता है। मलीशा के परिवार में माता-पिता के साथ एक छोटा भाई भी है। मुश्किलों में जीवन जीने वाली मलीशा ने हमेशा से एक मॉडल बनने का सपना देखा था, और चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ती रहीं। उसका सपना मॉडल बनने का था, और चाहे वह कहीं से भी आई हो।
कैसे चमकी किस्मत ?

मलीशा की खोज हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने की है। द स्ट्रीट्स फिल्म के एक्टर भारत आए थे। म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए भारत आए रॉबर्ट को मलीशा की कजिन बहन के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करना था। लेकिन किसी वजह से वो शूटिंग नहीं हुई। इसके बाद रॉबर्ट की मुलाकात मलीशा से हुई। रॉबर्ट कहते हैं कि मलीशा से मुलाकात किसी फिल्मी सीन जैसी थी। झुग्गी के लोगों के बीच खड़ी मलीशा की सूरत देख कोई भी उन्हें पसंद कर सकता था। मलीशा मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की पिकॉक मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। मलीशा के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी। अब उन्हें बहुत सारे ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पर आई हैं। इसके अलावा मलीशा के इस सफर पर डॉक्यूमेंट्री बनी है। जिसका नाम है 'लिव योर फेयरी टेल'। उन्हें लग्जरी ब्यूटी ब्रांड के साथ ब्रेक मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
झुग्गियों में रहने वाली मलीशा ने खरीदा घर

वो लड़की जिसने झुग्गियों me बचपन बिताया जहां पर न तो बिजली थी और न पीने के लिए पानी की सुविधा। आज अपने परिवार के साथ एक आलीशान घर में रहती हैं। वह उन्हें एक बेहतर जीवन देना चाहती थी, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले संघर्षों से दूर। आज, मलीशा खारवा, जिन्हें “स्लम की राजकुमारी” के नाम से जाना जाता है, फैशन के इतिहास को फिर से लिख रही हैं। वह न केवल एक सफल मॉडल हैं, बल्कि दुनिया भर के कई लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.