Story Content
रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' परफॉर्मेंस दे रही है और अच्छी कमाई भी कर रही है। अब रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर बाद अपडेट दिया है। गोलमाल की फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त रिलीज की जाएगी। फिल्म 'गोलमाल' दर्शकों को भी बहुत पसंद आई थी इसके चार पार्ट को बहुत पसंद किया गया। अब 'गोलमाल 5' को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। लोगों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि, फिल्म 'गोलमाल' रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही है। इस फिल्म में लोगों ने हंसी के एक पल को इंजॉय किया है। अब यह फिल्म दोबारा रिलीज की जा सकती है। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान रिलीज को लेकर बातचीत की है।
रिलीज हुई थी सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी ने यह बताया है की फिल्म 'गोलमाल 5' उनकी अगली एक्शन फिल्म से पहले रिलीज की जाएगी। एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों का खूब मनोरंजन होने वाला है। रोहित शेट्टी ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी कॉप फिल्म से पहले गोलमाल अगली फिल्म होगी।" बता दें कि, रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को रिलीज हुई थी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.