Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अस्पताल में भर्ती हुए गुरु चरण सिंह, को स्टार ने बताई क्या थी वजह

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो के कई ऐसे किरदार है जो एक के बाद एक जा चुके हैं।

Advertisement
Image Credit: गुरु चरण सिंह और मिस्त्री बंसीवाल
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 13 January 2025

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो के कई ऐसे किरदार है जो एक के बाद एक जा चुके हैं। गुरचरण सिंह शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार एक्टर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भी यह इल्जाम लगाया कि उनका पेमेंट रोका गया है। इसके बाद असित मोदी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान सब क्लियर कर दिया था की ऐसा कुछ भी नहीं है। अब गुरु चरण सिंह की को स्टार मिस्त्री बंसीवाल ने बड़ा खुलासा किया है।

बिग बॉस पर आश्रित

गुरचरण सिंह की को स्टार मिस्त्री बंसीवाल ने सबसे पहले एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इंटरव्यू में कई बात बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि गुरचरण सिंह लंबे समय से कर्जे में डूबे हैं और प्रोड्यूसर ने उनका पैसा रोका हुआ है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पैसों को लेकर वह पूरी तरह से बिग बॉस पर आश्रित थे, लेकिन वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन पाए। 

गुरुचरण ने खाना पीना छोड़ा 

एक्ट्रेस ने बताया कि, गुरु चरण सिंह को ऐसा लगता था कि जब वह बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। जैसा गुरचरण सिंह चाहते थे वैसा नहीं हुआ जिसकी वजह से उन्होंने खाना पीना तक छोड़ दिया था।

साथ कर चुके हैं काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में गुरु चरण सिंह और मिस्त्री बंसीवाल ने साथ में काम किया है। गुरचरण सिंह रोशन सिंह सोढ़ी और मिस्त्री बंसीवाल ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। दोनों ने ही सालों तक दर्शकों को अपनी परफॉर्मेंस से खूब एंटरटेन किया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.