Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हॉलीवुड सिंगर जेक फ्लिंट की शादी के कुछ ही घंटे बाद हुई मौत, पत्नी ने लिखा ये पोस्ट

सिंगर के निधन की पुष्टि जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने की है। उनके मुताबिक ’26 नवंबर,शनिवार को ब्रेंडा के साथ शादी करने के कुछ ही घंटों के बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 01 December 2022

हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। 37 साल के फेमस सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है। इस खबर ने सभी लोगों को हिलाकर रखने का काम कर दिया है। उन्होंने अपनी शादी के कुछ घंटे बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 26 नवंबर के दिन उनकी शादी हुई थी। जब वो शादी के बाद सोने गए तो उठे ही नहीं। लेकिन फिलहाल सिंगर की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहा है।


सिंगर के निधन की पुष्टि जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने की है। उनके मुताबिक ’26 नवंबर,शनिवार को ब्रेंडा के साथ शादी करने के कुछ ही घंटों के बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया। हॉलीवुड सिंगर जेक फ्लिंट की वाइफ ब्रेंडा पति के अचानक निधन से सदमें में हैं। अपनी शादी के चंद घंटों बाद ही जीवनसाथी से बिछुड़ना, बेहद दर्दनाक है।


इसके अलावा गमगीन ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट करते हुए लिखा- ‘ हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थी लेकिन इसकी जगह पर मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है, ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया, मुझे उसकी जरूरत है। मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए, मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती. मुझे वो वापस चाहिए’।


वहीं, इन सबके बीच जेक फ्लिंट की फ्रेंड और पूर्व मैनेजर ब्रेंडा क्लाइन भी सिंगर के अचानक निधन से शोकाकुल हैं। ब्रेंडा ने बताया कि जेक फ्लिंट उनके लिए बेटे की तरह थे। सिंगर का निधन एक बड़ी त्रासदी है। जेक फ्लिंट की फैमिली और फ्रेंड्स को संवेदनाए भेजी हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.