Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Budget Travel Guide: कम पैसे में घूमने की टॉप 6 Dream Places !

"क्या आपकी दिनचर्या बोरिंग हो गई है? चलिए बजट में घूमते हैं इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर! ऋषिकेश, मैक्लोडगंज, उदयपुर, दार्जिलिंग, वाराणसी और गोवा—सस्ती ट्रिप, ज्यादा मस्ती और यादें। वीकेंड में बैग उठाइए और निकल पड़िए!"

Advertisement
Instafeed.org

By Sonali Chauhan | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 20 November 2025

“क्या आपकी भी लाइफ़ बोरिंग हो चुकी है?

क्या आप भी ऑफिस–घर–सोना वाली दिनचर्या से निकलकर कहीं भाग जाना चाहते हैं…

लेकिन बजट देखते ही सपना टूट जाता है?

तो टेंशन छोड़िए!

क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं इंडिया की सबसे सस्ती, सबसे खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन,

जहाँ कम पैसे में ज़्यादा मस्ती—और उससे भी ज़्यादा यादें मिलेंगी!”

ऋषिकेश – 

Rishikesh 

दुनिया की योग राजधानी, एक आध्यात्मिक केंद्र और पानी के खेल के प्रति उत्साही लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। ऋषिकेश ने 1960 के दशक में तब सबसे ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की थी, जब यहां दुनिया का मशहूर बीटल्स बैंड यहां आया था। ये जगह न सिर्फ योग बल्कि, रिवर राफ्टिंग, बंजी जम्पिंग जैसी एक्टिविटीज की वजह से भी सैलानियों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां आपको रहने और खाने का खर्चा 800 से 1200 रुपए के आसपास पड़ेगा।                                                                                                        मैक्लोडगंज – 

मैक्लोडगंज हिमाचल का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप रहना, खाना-पीना 700 से 1500 रुपए के आसपास कर सकते हैं। मैक्लोडगंज से, आप प्रसिद्ध त्रिउंड ट्रैक भी आज़मा सकते हैं और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। मैक्लोडगंज की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए आप लोकल पब और बार का भी आनंद ले सकते हैं। नड्डी व्यू पॉइंट, डल झील, चर्च और बौद्ध मंदिर, बाज़ार ऐसी जगहें हैं, जहां आप 3 से 4 दिन आराम से निकाल सकते हैं।


उदयपुर -

भारत के सबसे आकर्षक शहरों में से एक, उदयपुर भी बजट में घूमने के लिए अच्छी जगह है। उदयपुर में पार्टनर के साथ घूमने के लिए आ ही रहे हैं, तो यहां की रोमांटिक पिछोला झील में नाव की सवारी जरूर करें। उदयपुर का विंटेज कार म्यूजियम भी देखने लायक जगहों में आता है। यहां आप बजट में होटल लेकर शेयरिंग डॉर्मिटरी बुक करके और उदयपुर में टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा लेकर इस ट्रिप को जितना हो सके, उतना सस्ता बना सकते हैं। वैसे आपको रहने से लेकर खाने तक का खर्चा 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक पड़ेगा। पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेहपुर सागर, विंटेज कार संग्रहालय, एकलिंगजी मंदिर यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं।

दार्जिलिंग -

अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां हरी भरी हरियाली से पूरी जगह किसी जन्नत से कम नहीं लग रही हो, तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट प्लेस साबित हो सकता है। हिमालयन रेलवे में सवारी का आनंद लेने से लेकर ऊंचाई वाले रेलवे स्टेशन तक, माउंट कंचनजंगा के शानदार दृश्य को देखने से लेकर, गर्मा गर्म देसी चाइनीज खाने तक, दार्जीलिंग बेस्ट जगहों में आता है। रहने से लेकर ठहरने तक 1100 से 1500 के बीच तक का खर्चा आपको आ सकता है।

वाराणसी - 

वाराणसी भारत की आध्यात्मिक राजधानी है। शहर में कई तरह के मंदिर होने की वजह से इसे "मंदिरों का शहर" भी कहा जाता है। वाराणसी पवित्र गंगा नदी की वजह से भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा देखा जाता है। ये जगह अपने सस्ते खाने, रहने और शांत वातावरण के कारण सालभर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वाराणसी में रहने से लेकर खाने तक के लिए 500 से 1000 रुपए तक का खर्चा आता है।

गोवा 

सस्ते में घूमने की बात हो रही है, तो हम इस लिस्ट में गोवा को कैसे भूल सकते हैं। भारत की पार्टी राजधानी भी दोस्तों के साथ घूमने के लिए और कम बजट में यात्रा करने के लिए परफेक्ट जगह है। गोवा को अच्छे से देखने के लिए आपको पहले साउथ गोवा से शुरुआत करनी चाहिए, फिर नार्थ गोवा जाना चाहिए। साथ ही यहां के किले और चर्चेस भी देखने लायक जगहों में आते हैं। यहां रहने और ठहरने की जगहों के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

“कभी-कभी लाइफ़ बदलने के लिए बहुत पैसे नहीं,

बस थोड़ा-सा सफ़र और नई हवा चाहिए होती है।

और ये सारी खूबसूरत जगहें… आपको उसी एहसास से जोड़ने के लिए परफेक्ट हैं।

तो अगली सैलरी का इंतज़ार मत कीजिए—

वीकेंड पकड़िए, बैग उठाइए, और निकल पड़िए उन जगहों पर

जहाँ यादें बनती हैं… और स्ट्रेस दूर भागता है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.