Story Content
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी आठ साल आगे बढ़ गई है. मायरा और वानी भी बड़ी हो गई है लेकिन इस बीच अभिरा और अरमान अलग भी हो गए हैं. लीप के बाद शो में 8 ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिससे अरमान बर्बाद हो जाएगा अभी तो अभिरा स्ट्रगल कर रही हैं और अरमान ऐश कर रहा हैं मगर इन ट्विस्ट के बाद अरमान रोएगा क्या हैं वो ट्विस्ट चलिए आपको बताते हैं।
वानी की पहचान बदल देगी अभिरा
अभिरा मेहर से वानी की जान बचाने के लिए कहीं दूर आ गई है और वह वानी की पहचान भी बदल चुकी है. अभिरा वानी का नाम मुक्ति कर देगी. इतना ही नहीं, दोनों पोद्दार हाउस से दूर जाकर अपनी जिंदगी बिताएंगे।
गरीबी में जिंदगी काटने पर मजबूर अभिरा
लीप के बाद अभिरा अपनी अमीरी छोड़कर गरीबी में जिंदगी काटेगी. वह एक चॉल में रहेगी और वहीं पर रहकर अकेले अपनी बेटी वानी यानी मुक्ति को संभालेगी.
मेहर के ईशारों पर नाचेगा अरमान
अभिरा अरमान की जिंदगी से जा चुकी है और अरमान अब पूरी तरह मेहर की बातों में आ गया है. अरमान को लगेगा कि मेहर पूरी तरह निर्दोष है और अभिरा ही गलत इल्जाम मेहर पर लगा रही थी. इसी वजह से वह मेहर के काफी क्लोज आ जाएगा।
अभिरा से नफरत करेगी मायरा
अभिरा की जिंदगी में मायरा की कमी वानी यानी मुक्ति पूरी नहीं कर पाएगी लेकिन मायरा अब अभिरा से नफरत करेगी. मायरा किसी भी तरह अपनी मां को याद करने से बचेगी. इस वजह से वह खुद को ज्यादा से ज्यादा बिजी रखेगी।
मेहर संग शादी करेगा अरमान
लीप के बाद सबसे बड़ा ट्विस्ट अरमान की शादी का होगा. अब अरमान दूसरी शादी की प्लानिंग करेगा. दावा है कि परिवार के लोग मिलकर अरमान की शादी मेहर से करवाने की प्लानिंग कर लेंगे. दोनों की सगाई हो जाएगी. अरमान और मायरा मेहर के साजिशों का शिकार हो रहे हैं अभिरा अब कैसे मेहर के जाल से अरमान-मायरा को निकालेगी देखना दिलचसब होगा।
वानी करेगी अरमान से कॉन्टैक्ट
असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब वानी को पता चलेगा की अरमान सगाई कर रहा हैं और अपनी अभिरा माँ के लिए वानी अरमान से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेगी ताकि वो अरमान को समझा सके की अभिरा उससे कितना प्यार करती हैं. अब क्या वाक़ई वानी ये कर पाएगी देखना दिलचसब होगा।
अरमान के हाथ लगेगी पेनड्राइव
हाई वोल्टेज ड्रामा तो तब होगा जब अरमान के हाथ एक पेनड्राइव लगेगी और ये पेनड्राइव और कही से नहीं बल्कि उसकी खुद की माँ विद्या के कमरे से मिलेगी अरमान उसमे मेहर का सच जान शॉकेड हो जाएगा और विद्या से नफरत करेगा। सवाल ये है की विद्या ने ऐसा क्यों किया?
अब क्या करेगा अरमान?
आपको क्या लगता हैं सच्चाई जानने के बाद अरमान अब क्या करेगा? क्या वो मेहर से शादी तोड़ेगा ? क्या मायरा सच बर्दाश्त कर पायेगी? क्या अरमान एक बार फिर से अपनी अभिरा को मनाने पहुंच जाएगा? कमेंट में बताएगा ज़रूर।




Comments
Add a Comment:
No comments available.