Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu के लिए क्यों Varun बनेगा मुसीबत?

अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है एक ज़बरदस्त ट्विस्ट. क्योंकि रजनी के छिपाए एक राज़ पर से हटने वाला है पर्दा. जहां वरून निकलेगा पराग का नाजायज़ बेटा. ऐसे में ये सच उजाड़ देगा कोठारी परिवार की खुशियां, लेकिन क्या वरून को अपनाएगा पराग या फिर आएगा कोई नया ट्विस्ट?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | Entertainment - 15 December 2025

क्या वरून निकलेगा पराग का नाजायज़ बेटा? दिवाकर और रजनी का क्या है कनेक्शन? रजनी के बनाए किस प्लान में फंसेगी अनुपमा? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि जहां एक तरफ वरून निकलेगा पराग और रजनी का बेटा, तो वहीं दुसरी ओर दिवाकर और रजनी का निकलने वाला है एक गहरा नाता. जो की बनेगा प्रेम और राही के लिए एक बड़ा खतरा. इसी बीच प्रार्थना की होगी गोद भराई. जिसमें खूब ठुमके मारेगी अनुपमा और मनाएगी एक बार फिर से दादी बनने की खुशियां. लेकिन वहीं पराग और रजनी बनाएंगे अनुपमा के खिलाफ एक बड़ा प्लान. जिसमें जा फंसेगी अनुपमा और हो जाएगी चॉल वालों का शिकार. लेकिन क्या अनुपमा को लग पाएगी रजनी के मंसूबों की भनक? क्या बिना पढ़े ही अनुपमा कर देगी Noc पर साइन? अगर आप जानना चाहते हैं की आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

क्या वरून निकलेगा पराग का बेटा?

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रजनी का बेटा वरून निकलेगा पराग की नाजायज़ औलाद. जी हां, पराग के यूएस चले जाने का बाद रजनी ने उसके बच्चे यानी की वरून को जन्म दिया था. लेकिन रजनी ने अपना ये सच पराग और ज़माने के आगे कभी उजागर नहीं किया. लेकिन क्या होगा तब जब पूरे कोठारी परिवार के आगे आएगा पराग का ये सच? क्या सच जानने के बाद पराग देगा वरून को अपना नाम? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

 

दिवाकर-रजनी का क्या है कनेक्शन?

वहीं अनुपमा की तरह राही पर भी काफी ही मुश्किलों का पहाड़ टूटने वाला है. क्योंकि राही का प्रोफेसर दे बैठेगा उसे अपना दिल और इस तरह वो बन जाएगा प्रेम के लिए एक बड़ा खतरा. खबरों की मानें तो दिवाकर और रजनी का भी निकलने वाला है कोई गहरा नाता. जहां दोनों का होगा सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद और वो होगा प्रेम की बर्बादी.

 

चॉल में कोकिंग शो करेगी अनुपमा?

बता दें की अनुपमा अपनी चॉल में एक कोकिंग शो होस्ट करेगी. जहां एक बार फिर अनुपमा अपने हाथों से बनाए खाने को खिलाकर लोगों का दिल जीत लेगी. तो वहीं इसी बीच वरून बनाएगा भारती को अपना निशाना और करेगा बार-बार उसके दिल के करीब जाने की कोशिश. जिसे देख अनुपमा करेगी भारती और वरून की शादी करवाने का फैसला और बनाएगी रजनी को अपनी सम्धन. लेकिन क्या ये प्रपोज़ल पड़ेगा अनुपमा को भारी?

 

प्रार्थना की गोदभराई में जाएगी अनुपमा?

वहीं दुसरी तरफ प्रार्थना की होगी गोद-भराई. जिसके चलते प्रार्थना घुमाएगी अपनी अनु मां को कॉल और करेगी बच्चे के खातिर अनुपमा को आने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल. जिसके कारण ना चाहते हुए भी अनुपमा को जाना पड़ेगा अहमदाबाद. लेकिन एक बार फिर प्रार्थना के बेबी शावर में मोटी बा करेगी अनुपमा को ज़लील, तो वहीं रजनी चलेगी अनुपमा के पीछे से नई चाल और तोड़ कर रख देगी पूर्वीछाया चॉल.

 

रजनी के किस प्लान में फंसेगी अनुपमा?

दरअसल अहमदाबाद जाने से पहले रजनी थमाएगी चॉल वालों के आगे अनुपमा को noc के पेपर और करेगी अनुपमा से साइन करने से पहले सभी के आगे ठीक से पढ़ने की नसीहत. लेकिन यहीं मांत खा जाएगी अनुपमा और रजनी के उपर भरोसा होने के कारण कर देगी जल्दबाज़ी में रजनी के दिए पेपर पर साइन.

जिसके चलते रजनी हो जाएगी अपने मकसद में कामयाब और देगी अनुपमा को अब तक का सबसे बड़ा धोखा. वहीं अपने ही लोगों की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाएगी अनुपमा. अब ऐसे में देखना ये होगा की क्या अनुपना दिला पाएगी चॉल के लोगों को इंसाफ? क्या रजनी बना लेगी अनुपमा के भरोसे को चूर-चूर करके बिज़नेस टावर? दोस्तों आपको क्या लगता है अनुपमा कैसे सिखाएगी रजनी को सबक? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.