Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं काजोल, जानिए क्या थी वजह

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसने उनकी जिंदगी के उस मुश्किल दौर की पोल खोल दी है, जिसके बारे में आज सुबह काजोल ने पोस्ट कर अपने फैन्स को बताया था।

Advertisement
Image Credit: काजोल
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 10 December 2024

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसने उनकी जिंदगी के उस मुश्किल दौर की पोल खोल दी है, जिसके बारे में आज सुबह काजोल ने पोस्ट कर अपने फैन्स को बताया था। इसके साथ ही काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की भी बात कही थी।

ट्रेलर लॉन्च का ऐलान

काजोल ने अपने नए पोस्ट में अपनी अपकमिंग सीरीज के ट्रेलर लॉन्च का ऐलान किया है। काजोल की इस अपकमिंग सीरीज का नाम है 'द ट्रायल-प्यार, कानून, धोखा' है। इस ट्रेलर के लॉन्च के लिए इसे काजोल का पब्लिसिटी स्टंट कहा जा सकता है। काजोल अपने सोशल मीडिया ब्रेक को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं और काजोल ने अपने पोस्ट के जरिए एक सस्पेंस क्रिएट किया था, लेकिन काजोल के इस नए पोस्ट ने उस सस्पेंस की पोल खोल दी है।

काजोल नेडिलीट कर दिए पोस्ट

बता दें कि, एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। इसके साथ ही एक नए पोस्ट के जरिए काजोल ने अपने फैंस को बताया की वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थी। इस पोस्ट को काजोल ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। अब काजोल के इस नए पोस्ट से उनके मुश्किल दौर के बारे में ये भी पता चल गया है की काजोल का वो मुश्किल दौर उनकी आने वाली सीरीज का कटघरा था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.