दूसरी बार पिता बने कॉमेडिन कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म

एक बेटी के पिता बनने के बाद कपिल शर्मा अब एक बेटे के पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

  • 1715
  • 0

कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है। खुद इस बात की जानकारी एक्टर और कॉमेडियन ने ट्वीट करके अपने फैंस को दी है। ये कपिल शर्मा का दूसरा बेबी है। इससे पहले उनके घर पर 2019 में अनायरा ने जन्म लिया था। अपने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा कि आज सुबह उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है।

फैंस के साथ इस खुशी को जाहिर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा कि भगवान की कृपा से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और ठीक है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार गिन्नी और कपिल शर्मा। उनके इस पोस्ट पर कई सारे लोग लगातार बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की लव स्टोरी

12 दिसंबर 2018 को कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से शादी की थी। 2005 में पहली बार दोनों एक दूसरे से मिले थे। उस वक्त कपिल शर्मा सिर्फ 24 साल के ही थे। वही, गिन्नी की उम्र 19 साल की थी। गिन्नी जलंधर के एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती है। वहीं, कपिल शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। जब पहली बार गिन्नी का हाथ मांगने के लिए कपिल शर्मा उनके घर गए थे तो उनके पिता ने रिश्ते को ठुकरा दिया था। लेकिन फिर भी कपिल शर्मा ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2016 में गन्नी को फोन किया और उनसे शादी की बात कही। इसके बाद सबकुछ परफेक्ट रहा।

इसके अलावा जब कपिल शर्मा की पहली बेटी अनायरा पैदा हुई थी। उनके फैंस खुशी के मारे झूम उठे। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई। अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही कपल शर्मा - गिन्नी चतरथ माता-पिता बने थे। 

LEAVE A REPLY

POST COMMENT