Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करीना कपूर के हाथ लगी 2025 की सबसे महंगी फिल्म, साउथ एक्टर संग आएंगी नजर

एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। करीना कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

Advertisement
Image Credit: करीना कपूर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 18 September 2024

एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। करीना कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें 2025 की अबतक की सबसे मंहगी फिल्म हासिल हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीना कपूर भारत की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाली है। हाल ही में करीना कपूर अपनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में दिखाई दे रही हैं। वो फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल करीना कपूर को भारत की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म ऑफर हुई है, जिसे करीना कपूर ने करने के लिए हां कह दी है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिसमे दावा किया गया है कि करीना कपूर ने भारत की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म साइन की है। ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी फीचर फिल्म होगी, जिसका थ्रिलर लोगों को काफी पसंद आएगा। करीना कपूर इस फिल्म में ऐसा किरदार निभाने वाली है जोकि उन्होंने अभी तक नहीं निभाया था। फिलहाल फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।  

साउथ एक्टर संग नजर आएंगी करीना

करीना कपूर इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म के अंदर कई सारे स्टार्स नजर आने वाले हैं। करीना कपूर इस फिल्म में साउथ एक्टर संग दिखाई देने वाली है। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म को लेकर फिलहाल और कोई नहीं बड़ी अपडेट नहीं आई है। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.